साल का एक और नया सफर
साल आता है, जाता है। तारीख बदलती है, वक्त बदलता है। पर अपनो का साथ प्यार, रिश्ता बदलते साल के साथ और मज़बूत होता रहेगा।
"सबकी लाइफ़ का एक और नया चैप्टर शुरू हो गया है।"
नए साल को एक प्यारी सी स्माइल के साथ सूरज भी अपने वक्त पर आ गया है। बीते हुए साल को अलविदा भी मुस्कुराकर कर कर दिया हैं।
बहुत कुछ अच्छा बुरा आप सबके साथ हुआ होगा। मेरे साथ भी हुआ। हर साल कुछ उतार चढ़ाव के साथ आता हैं। ये साल बहुत कुछ सिखा कर गया।
देखते हैं ये साल किया रंग लेकर आ रहा हैं।
खैर छोड़िए बताए कैसे रहा आपका साल।
नए साल की किया प्लानिंग है किया शुरू करने वाले हैं। कौनसी नई अच्छी आदत अपनी लाइफ में लाने वाले हैं। कौनसी आदत छोड़ने वाले हैं।
खैर जितना में जानती हूँ सोशल मीडिया कोई नहीं छोड़ेगा 😀 ....... जस्ट किडिंग
हम अपने नए सफर की शुरुआत कुछ नया करके करते हैं।
नए साल का स्वागत अगर धूम मचा कर करते है। बीते हुए साल का थैंक यू तो बनता हो। अगर कुछ गलत हुआ है तो अच्छा भी बहुत कुछ हुआ है...B Positive 😊
वो कहते हैं न..... जब तक लाइफ़ में कुछ एक्साइटमेंट ना हो लाइफ़ बोरिंग हो जाती हैं।
साल को अलविदा भी मुस्कुराकर करना चाहिए।
में इस साल क्या करने वाली अभी नहीं पता। लेकिन कुछ नया जरूर करुंगी। ब्लॉगिंग की शुरुआत भी नए साल में की थीं। शायद आपको याद हों कोरोना टाइम टाइम में ब्लॉग लिखना शुरू किया था । बहुत कुछ सिखा कर गया था वो साल भी। उस टाइम ब्लॉगिंग ने भी मुझे बहुत कुछ सिखाया। बहुत से नए लोग जुड़े बहुत कुछ सीखने को मिला था।
सफ़र चाहे कितना भी लंबा क्यों ना हों, मंजिल दूर नहीं होती।
थोड़ा पीछे की तरफ़ चलते हैं.....2025
हर साल की तरह इस बार भी.... बहुत कुछ देखने को मिला। मेरा मतलब हैं.... प्रकृति नेचर को लेकर। हर साल की तरह इस साल भी बहुत तबाही देखने को मिली। हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, थराली और पता नहीं कहां कहां। हर साल की तरह इस साल भी बहुत लोगों ने अपनो को खोया। लेकिन कभी रिवर्स ब्रेक लगा कर ये सोचा हैं कि कहीं ना कहीं हमारी ही गलती है। क्यों पेड़ों की कटाई हो रही हैं। नई नई सड़कों के लिए क्यों पहाड़ों को काटा जाता हैं। प्रकृति का गुस्सा होना जायस हैं।
डेवलपमेंट होना जरूरी है। पर डेवलपमेंट के चक्कर में अपना नुकसान ना करें। प्रकृति को बचाए और अपनों की रक्षा करें।
कैसी हो नए साल की तैयारी
आज सब अपने और अपनों के साथ नए साल के सेलिब्रेशन 🥳🎉🎊 में लगे होंगे। नई नई प्लानिंग कर रहे होंगे। कुछ फ्रेंड के साथ कुछ फैमिली के साथ कुछ अपने लाइफ़ पार्टनर के साथ कुछ ना कुछ नया करने की सोच रहे होंगे। इसमें कुछ लवर्स भी होंगे 🥰🙈
कुछ गिफ्ट देंगे, कुछ डेट पर जाएंगे कुछ साल की शुरुआत मंदिर दर्शन करके करेंगे। हर कोई कुछ ना कुछ सेलिब्रेशन करेगा। मेरा हमेशा की तरह एक ही बात कहनी हैं। आप कुछ भी करो कैसे भी सेलिब्रेशन करो। अपने पार्टनर को हर साल की तरह इस साल भी प्रोमिस करो कि ये साल भी प्यार और विश्वास भरा रहेगा।
कितने भी महंगे से महंगे गिफ्ट एक दूसरे को दे दो। पर विश्वास और प्यार से महंगा कोई गिफ्ट नहीं हैं।
वैसे नए साल का इंतज़ार कितना भी हम कर लें। ये 90s वाला Happy New Year कभी नहीं आएगा
अंत में आप सभी को नए साल 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है नया साल आप सभी के लिए नई उमीदें लेकर आए । नए साल पर आप सभी के नए सफर की शुरुआत अच्छे से हों।
अपना और अपनों का ध्यान रखें
"Happy New Year To All Of You"
No comments:
Post a Comment