Health blog
Welcome my health blog... Health blog is vry useful for u...Blogs contain are vry useful...like as.....Life style tips, Fitness tips and Health tips are mention in this blog. With this blog very useful intresting and entertainment....like as....Marraige Issues, Toxic Relationship blogs are very intersting nd helpfull for your life. All blogs are very useful.
Thursday, 1 January 2026
Naya Saal Naya Safar
Sunday, 8 September 2024
Extra Marital Affair
Extra Marital Affair
Extra Marital Affair....शादी शुदा होने के बाद गैर सम्बन्ध रखना । आज कल बहुत सुनने को और देखने को मिलता है।
कहते हैं, परिवर्तन संसार का नियम है । लेकिन ये परिवर्तन कुछ चीजों तक ही सीमित रहना चाहिए। आज कल की युवा पीढ़ी हर चीज़ में परिवर्तन चाहती हैं। यहा तक कि शादी शुदा होने के बाद गैर संबंध रखना। जिसे समाज कभी भी स्वीकारता नही है। ये रिश्ते नाजायज संबंध होते हैं।
Marrige Issues का एक सबसे बड़ा कारण है....Extra Marital Affair
स्त्री हो या पुरुष हो Extra Marital Affair में भी ऐसे लोग एक के साथ नहीं बल्कि ऐसे लोगों की कोई गिनती नहीं होती। ऐसे लोग किसी भी रिश्ते में geniune ( कोई भी रिश्ता ईमानदारी से नहीं निभाते) नहीं होते है।
एक लेडी है शादी शुदा हैं हाउस वाइफ हैं। ठीक हैं शकल की ही अच्छी है बस। जब मैंने उसे पहली बार देखा तो में उससे देखते ही समझ गई थी की ये औरत उस टाइप की औरतों में से हैं। पर मुझे किया पता था कि सच में ऐसी औरत निकलेगी।
मेरी फ्रेंड की शादी को 10 साल हो गए हैं....बहुत अच्छे से लाइफ चल रही थी...परफेक्ट कपल कहा जाता था उनको अभी भी है परफेक्ट कपल...दोनों में बहुत प्यार हैं...... बस उनकी शादी शुदा जिंदगी में एक ग्रहण लग गया हैं जबसे उसके फ्लैट में एक कपल रहने आया है। थोड़े टाइम पहले ही उसके फ्लैट में एक कपल रहने आया है, एक बेबी भी है उनके। अच्छा कपल हैं। लेकिन वो औरत ऐसी निकलेगी पता नहीं था। आज 4–5 महीने हो गए हैं। मेरी फ्रेंड के हसबैंड ने अपनी बीवी को छुआ नहीं है 2–4 बातें तो बहुत दूर की बात है। ऐसा किया कर दिया उस औरत ने जो उसके पतिदेव 10 साल का रिलेशन भूल गए.....4–5 महीने की बात चीत में ही। 10 साल का रिश्ते को ऐसे कैसे कोई भूला सकता है।
क्या 10 साल का रिश्ता प्यार एक पल में खत्म हो जाता हैं।
मुझे पता है मेरी फ्रेंड ने पूरे 10 साल दिए हैं। जी जान से अपनी मैरिड लाइफ को सवारने में लगा दिए। ससुराल में बस अपने पति से उम्मीद थी । एक पत्नी को इज्ज़त उसका पति ही देता है। पर जब पति दूसरी औरत का हो जाए तो उस पत्नी का कोई वजूद नहीं है।
बहुत केस देखने को मिलते हैं, या तो वो पत्नी घर छोड़कर चली जाती हैं, या उस पत्नी के सामने सुसाइड के अलावा कुछ नहीं होता। इन सब में उस औरत का कुछ नहीं होता। उस औरत को दूसरा घर दूसरा मर्द मिल जाता हैं। बर्बाद तो हस्ती खेलती ग्रस्ती होती हैं।
खेर मेरी फ्रेंड को अपने रिश्ते पर बहुत भरोसा है 10 साल का जो हैं। 4–5 महीने के अवैध रिश्ते की कोई गिनती नहीं होती।
ऎसे लोग अपनी जिंदगी जीने में मस्त हो जाते हैं। वे यह भी भूल जाते हैं कि इसका बुरा असर केवल उन पर ही नही उन दोनो के परिवारो पर भी पड़ेगा । मां पाप की इज्ज़त घर परिवार किसी से कोई मतलब नहीं होता।
क्या साथ फेरो का बंधन इतनी जल्दी टूट जाता हैं?????
ऐसे लोगों को मालूम नहीं रहता कि वे दोनों जिस आशियाने को बनाने जा रहे हैं उसकी नींव कितनी मजबूत है, क्या वह लम्बे समय तक टिक पाएगा????? नहीं कभी नहीं।
मनोचिकित्सकों के अनुसार ज्यादातर पुरुष व महिला उस समय किसी दूसरे शादीशुदा लोगों के प्रेम में पड़ते हैं जब उन्हें उनके साथ रहने से सुकून व सुरक्षा महसूस होती है। महिलाओं के बारे में कहा जाता है कि जब उसे सामने वाले के पास से भावनात्मक लगाव मिलता तब वह उस व्यक्ति से आकर्षित होती है। शादीशुदा पुरुष कुँवारे पुरुषों की तुलना में इन मामलों में ज्यादा अनुभवी रहते हैं इसलिए वे आसानी से उस महिला का दिल जीतने में सफल हो जाते हैं। महिला का दिल नहीं महिला के वश में आ जाते हैं।
अवैध रिश्ता अवैध ही होता हैं।
कहाँ गए हमारे सामाजिक मूल्य
आपको याद होगा फिल्म 'मदर इंडिया' ऑस्कर के लिए नामित तो हुई लेकिन ऑस्कर जीतने में उसे एक बहुत बड़ी बाधा यह खड़ी हुई थी कि सुनील दत्त की माँ (नरगिस) लाला (कन्हैयालाल) के पास अपने बच्चों की जरूरतों को पूरा करने के लिए जिस्म की सौदेबाजी करने से इनकार कर देती है।
अगर हमारी भारतीय संस्कृति के बारे में बता दिया गया होता तो मदर इंडिया मात्र एक वोट से ना हारी होती... ओस्कर अवार्ड मिल गया होता।
मैं मदर इंडिया जैसी फिल्मों को सैल्यूट देती हूं।
अवैध संबंध रखना हमारी भारतीय संस्कृति में नही आता।
हमारे भारतीय समाज में तो यदि लड़की कितने ही ऐशो-आराम वाले घर से आए, जरूरत पड़ने पर परिस्थितियों से समझौता कर अपने पति के साथ हर हाल में गुजारा करने को तैयार हो जाती है।
ऐसी महिला और पुरुषों को चाहिए कि वे किसी भी तरह के भावनात्मक लगाव से न जुड़ें। इस प्रकार के रिश्ते को समाज कभी भी नहीं स्वीकारता है, चाहे अपने प्यार की गुहार क्यों नहीं लगाएँ। बेहतर होगा ऐसा करने से पहले जरा सोचें आप किसी के पति या पत्नी हैं। किसी के माता-पिता हैं, इसलिए आपको यह शोभा नहीं देता।
हमारे देश में सीता, सावित्री जैसी महिलाओं को पूजा जाता हैं।
ना की ऐसी औरतों को को जो अपने पति को छोड़कर अवैध संबंध रखती हों। अवैध संबंध रखना या सोचना एक शादी शुदा औरत लिए पाप है।
मिलती हूं जल्दी ही अगले ब्लॉग में।
Take Care & Stay Safe
Saturday, 6 July 2024
एक आम
Thursday, 4 July 2024
"Monson"🌧🌧🌧
"Monson"
सोचा आज मानसून सेलिब्रेट क्या जाए। मानसून चल रहा हैं, क्यों ना आज मानसून पर लिखा जाए।
गरमा-गरम अदरक वाली चाय, कढ़ाई से निकलते गरमा-गरम आलू - प्याज के चटपटे पकौड़े।
इस गर्मी में मानसून का सबको बहुत इंतज़ार था। अब जब मानसून आ ही गया हैं, तो सब लोग किसी न किसी तरह से इस मानसून को सब सेलिब्रेट कर ही रहे होंगें।
सेलिब्रेट करें अच्छा अच्छा खाना बनाये खाये और सबको खिलाएं।
लेकिन इस मानसून में हेल्थ के साथ कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं। इन्जॉय करें लेकिन हेल्थ का भी उतना ही ध्यान रखें।
Enjoy Mansoon With Health Tips..........
........ स्ट्रीट फूड से बचें
इस मानसून में बाहर का कुछ ना खाये खासकर स्ट्रीट फूड। अब मौसम ऐसा ही है, तो मन तो करेगा ही।
"Street food is not good for health in mansoon season"
घर पर बनाये और अरेंजमेंट ऐसे करें की आप कहीं बाहर खा रहें हों। आप घर के टेरेस् पर, बाहर लॉन में
कहीं भी कर सकते हैं। देखिये स्ट्रीट वाली फीलिंग जरूर आयगी।
......... हेल्थि डाइट लें
अपनी डाइट का ध्यान रखें इस समय ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, खट्टी-मसालेदार, तली हुई चीजें न खाएं। इस मौसम में हरी-पत्तेदार साग-सब्जी ना खाए क्योंकि इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े लगने की संभंवना ज्यादा रहती हैं, इसलिए मौसमी फल-सब्जियाँ खाए। इस मौसम में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। जितना हो सके बाहर की चीजों का परहेज करें।
घर का बना खाना खायें, दिन में एक बार सूप जरूर लें, फाइबर डाइट लें और फ्रूट अपनी डाइट में जरूर लें।
......... जितना हो सकें पानी पिए
मानसून हैं और मौसम चेंज भी हो रहा। इस मौसम में नई नई बिमारियाँ भी होने की संभावना ज्यादा रहती हैं। इससे इम्यूनिटी भी सही रहती हैं और ब्लड सुर्कलेशन भी सही रहता है। तो जितना हो सके लिक्विड लें।
.......... डाइट में विटामिन C जरूर लें
Take vitamin C in your diet.
Must Read :- Vitamin C
विटामिन सी के जितने भी फायदे में लिखूँ वो कम ही हैं।
- विटामिन सी से होती है त्वचा की सुरक्षा ...
- त्वचा को नमी देता है ...
- जल्द भरते हैं घाव ...
- मजबूत होती है रोग प्रतिरक्षा शक्ति ...
- ब्लड सुरकुलेशन सही रहता है....
- सूरज की किरणों से त्वचा की रक्षा ...
- हड्डियों को भी मजबूत बनाता है ...
- बढ़ती उम्र में त्वचा को रखता है स्वस्थ ...
- मसूड़ों को स्वस्थ रखना....
......... इम्यूनिटी का ध्यान रखें।
ऐसे मौसम में सर्दी, जुखाम, फ्लू बहुत तेजी से फेलता हैं। तो आसपास में अगर ऐसे लोग हो तो उनसे दूरी बनाये रखें। वैसे भी आप सब जानते ही है कोरोना भी बहुत तेजी से फेल रहा हैं, तो आप खुद ही समझदार हैं।
......... बच्चों का खास ख्याल रखें
इस समय बच्चों का खासकर तौर पर ध्यान रखें। ऐसे समय में बिमारियाँ भी जल्दी फैलती हैं और बच्चें जल्दी चपेट में आते हैं। इसलिए बच्चों का खास ख्याल रखें।
.......... गरम चीजें लें
कुछ न कुछ गरम चीजें लेते रहे। डाइट में गरम चीजों को लें। अदरक, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन और दालचीनी इनको किसी न किसी तरह डाइट में लें। जो भी खाना बनायें इनको जरूर डालें।
अदरक, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन, और तुलसी इनका काडा बनायें। खुद भी पिये और बच्चों को भी दें।
कोशिश करें की बाजार का काडा ना पियें।
अदरक, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन, दालचीनी और तुलसी सबके घर में होतीं हैं। तो घर का बना काडा पिये।
......... साफ-सफाई का ध्यान रखें
साफ सफाई का ध्यान रखें। किसी भी चीज पर फंगेस-सीलन ना लगने दें। कहीं भी धूल - मिट्टी, गन्दगी न जमाने दें।
आप स्वस्थ रहेगें तो आपके अपने भी स्वस्थ रहेगें।
स्वस्थ रहेगें तभी मानसून का मजा ले पायगे।
अपना और अपनों का ध्यान रखें।
Take Care & Stay Safe
Happiness In Your Life
Happiness In Your Life
"अच्छे स्वास्थ्य का एक राज़ खुशी हैं।"
खुश कैसे रहा जाएं, आज इस पर बात करते हैं।
पहले बात करते हैं खुशी क्या है खुशी का मतलब क्या है.......
What is happiness ?
वो बातें जिनको सुनकर देखकर मन में पॉजिटिव थिंकिंग आती हैं। मन में उत्साह, आनंद, किसी बात को सुनकर या देखकर चेहरा खिल उठना वो खुशी जो अंदर से आती हैं। इसी का नाम खुशी हैं।"
"Happiness Is Good For Your Health"
ऐसा कौन हैं, जो अपनी लाइफ में खुशी नहीं चाहता
शांति नहीं चाहता हैं। इस भाग दोड़ वाली लाइफ में सब इतना व्यस्त हो गए हैं और अपनी जिम्मेदारी भी बहुत अच्छे से निभा रहे हैं।
आजकल सभी के पास सुख-सुविधायों के भरपूर साधन हैं। फिर भी लाइफ में खुशी वाली बात नहीं हैं।
क्यों? क्या कारण है?
सब सुख-सुविधायों के बाद भी लाइफ में कोई खुशी वाली बात नहीं हैं।
ऐसा नहीं है, खुशियाँ हैं हमारे पास है, पर हम उन खुशियों का अनुभव नही करते हैं, क्योंकि हमारी उमीदें बढ़ जाती हैं, इसलिए हम आने वाली खुशियों को नजर अंदाज कर देते हैं। नहीं नज़र अंदाज ना करे छोटी-छोटी खुशियों को अपनो के साथ सेलिब्रेट करे। देखें खुशियाँ दुगनी हो जाएगी।
मैने बहुत लोगों को देखा हैं कि अपने पास्ट में जी रहे होते हैं कुछ फ्यूचर को लेकर दुःखी रहते हैं । फ्यूचर किसी ने नहीं देखा। पास्ट और फ्यूचर का खेल ना खेलें। आज में जिये। इन सब बातों का असर आपकी हेल्थ घर-परिवार पर पड़ता हैं।
कुछ मूल मंत्र
....... लाइफ में पॉजिटिव थिंकिंग रखे। नेगेटिव थिंकिंग को गोली मार दे।
....... पुरानी बातों को याद करके दुःखी ना हो
....... फ्यूचर को लेकर चिंतित ना हो
....... दूसरों से अपनी तुलना ना करें
....... दूसरों की लाइफ में दखल ना दें
....... किसी से उमीदें ना रखें
....... बात बात पर स्ट्रेस ना लें
....... जरूरत से ज्यादा ना सोचें
"चिंता चिता के समान होतीं हैं"
आपके मुस्कान में छिपे है कई राज
आप ये सोचें की आपके मुस्कान के पीछे क्या राज हैं
वो काम करें जिनसे आपको खुशी होतीं हैं।
खुशियों को पहचाने......
अपनी खुशियों को पहचानें आप किन बातों से खुश होते हैं.....
....... दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करके खुशी मिलती हैं।
....... परिवार के सदस्यों के साथ खुशी मिलती हैं।
....... बहुत से लोग होते हैं जिनको बड़े-बुजुर्गो की सेवा करके खुशी मिलती हैं।
....... कुछ लोगों को बच्चों के साथ खुशी मिलती हैं।
....... बहुत लोग होते हैं जिनको खाना बनाना, नई-नई डिशेज बनकर दूसरों को खिलाना बहुत पसंद होता हैं। (लॉकडाउन ने सबको पर्फेक्ट कर दिया हैं😜) कुछ बनाकर किसी दूसरे को खिलाने में जो खुशी मिलती हैं उसकी तो कोई बात नहीं हैं। .
......मुझे बहुत अच्छा लगता हैं, खाना बनाकर दूसरो को खिलाना एक अलग सी खुशी मिलती हैं।
....... खुशियाँ बाटने से बढ़ती हैं। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ सेलिब्रेट करे। फैमिली, फ्रेंड्स या बच्चों के साथ जहाँ भी आपका मन हों जिसके साथ भी आपका मन हों सेलिब्रेट करें
....... अगर मन उदास हैं। कोई बात करने के लिए नहीं हैं। लाफ्टर शो देखें, मूवी देखें, आप गानें सुन सकते हैं। पेंटिंग-क्राफ्ट कर सकते हैं,अगर आपको अच्छा लगता हैं तो। गमेस् खेल सकते हो मोबाइल में नहीं😃 आउट डोर किसी पार्क में जाकर हो सकता हैं कोई न्यू फ्रेंड ही बन जाए। जिस भी काम से खुशी मिलती हैं वो काम करें।
....... कुछ लोगो का ग्रुप बनाये जो खुद खुश रहते हो। हँसी मज़ाक करते हो ।
....... रोजाना अपने लिए कुछ नया करें।
....... खुश रहें और दूसरों को भी खुश रखें। पर्सोनालिटी-मेंटल डेवेलोपमेंट दोनों अच्छे से होते हैं। हेल्थ पर भी बहुत अच्छा इफेक्ट पड़ता हैं।
........ एक बात जो वर्किंग हैं उनके लिए अपनी वर्किंग प्रॉब्लम ऑफिस तक ही रखें। आप अपने लाइफ पर्टनर से प्रॉब्लम्स डिस्कस करें। प्रॉब्लम्स को बड़ा ना करें। इसे आप फैमिली बच्चें सब पर बुरा असर पड़ेगा। छोटी सी लाइफ हैं उसको हैप्पी रखें
खुद भी खुश रहें दूसरों को भी खुश रखें।
........ लाइफ जितनी सिंपल होंगी, लाइफ उतनी ही हैप्पी होंगी। लाइफ को पतंग की डोर की तरह उलझी हुई ना रखें। डोर जितनी उलझी हुई होंगी उतनी कमजोर होंगी और टूटेगी भी उतनी ही जल्दी।
कहने का मतलब ये है कि लाइफ को सिंपल रखें।
"Simple life is happy life"
"Take Care And Stay Safe"
Tuesday, 8 March 2022
International Women's Day 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया महत्व है।
सभी को महिला दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
एक महिला अपने जीवन में मां, बेटी, बहु सभी की अच्छे से भूमिका निभाती हैं। घर संसार जीवन एक स्त्री के बिना अधूरा हैं। स्त्री है तो संसार है।
सभी लोग अलग अलग तरह से महिला दिवस (Women's Day) सेलिब्रेट करते हैं।
इनमें कुछ हाउस वाइफ होती हैं । एक साथ मिलकर गेट टुगेदर करती हैं। कुछ काम काजी महिलाएं होती हैं। वो भी अपने यार दोस्तो के साथ सेलिब्रेट करते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं।
एक दूसरे के बारे में अच्छा अच्छा बोलते हैं। ये पूरा दिन महिलाओं के लिए ही समर्पित होता हैं।
महिला दिवस की शुरुआत
महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में न्यूयॉर्क से हुई थी, उस समय वहाँ मौजूद महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी जॉब के समय को कम करने की मांग को लेकर मार्च निकाला था। इसी के साथ उन महिलाओं ने अपने वेतन बढ़ाने और वोट डालने के अधिकार की भी मांग की थी। इसके एक वर्ष पश्चात अमेरिका में इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' (Gender Equality Today For A Sustainable Tomorrow) है। इस थीम का अर्थ है कि एक स्थाई और सामान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी है। बता दें कि महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन और सफेद है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
समय के साथ महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन तो आया है, लेकिन आज भी महिलाएं भेदभाव का शिकार है। आज भी समाज को महिलाओं के लिए ज्यादा काम करने की जरूरत हैं।
इसी सोच को कम करने के लिए दुनिया भर में आज के दिन महिलाएं के सम्मान के लिए अंतराष्टीय महिला दिवस मनाया जाता हैं। ये दिन महिलाओं के लिए समर्पित होता है। महिलाओं के साथ गलत दुष्ट व्यवहार को रोकना महिलाओं के लिए लोगों की गलत सोच को बदलना इसी उद्देश्य से ही पूरे विश्व में हर साल 8 March को अंतराष्टीय महिला दिवस मनाया जाता हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य
महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है महिलाओं को हर वो अधिकार प्रदान किए जाए जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैं। भेदभाव ही उनके पीछे रहने की सबसे बड़ी वजह है।
एक दिन ही नही हर दिन महिलाओं के लिए समर्पित होना चाहिए। महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिए कहते हैं महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं। पूजनीय होती हैं।
Sunday, 13 February 2022
Kidney Infection......Symptoms And Treatment
क्यों होता हैं, Kidney Infection ???
क्या कारण हैं, Kidney Infection ???
आज हम इस Article में Kidney Infection के लक्षण और उपचार के बारे मे बात करेंगे।
What is Kidney Infection?
कभी कभी गलत खाने पीने से कई बार इन्फेक्शन यूरीन द्वारा शरीर से बाहर निकलने वाली ट्यूब से भी हो जाता है। ये इन्फेक्शन यूरीन द्वारा बाहर ना निकलकर ट्यूब में ही रहता हैं ,और इंफेक्शन बढ़ते-बढ़ते किडनी तक पहुंच जाता हैं। यह एक दर्दनाक बीमारी है, जब बैक्टीरिया मूत्राशय से गुर्दों तक पहुंच जाते हैं तो इसी को Kidney Infection कहते हैं। किडनी इंफेक्शन यूटीआई का ही एक पार्ट है।
What is the medical name of "Kidney Infection"?
गुर्दे संक्रमण का चिकित्सीय नाम "पायलोनेफ्राइटिस" है।
What is the function of Kidney Infection?
किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ज़रूरी अंग हैं। किडनी का मुख्य कार्य शरीर से अपशिष्ट व तरल पदार्थों को यूरीन के माध्यम से बाहर निकलना हैं।
खून का शुद्धिकरण करना
खून के दबाव पर नियंत्रण
विषैले पदार्थों और तत्वों को बाहर निकालना
शरीर में पानी का संतुलन
हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य
अम्ल और क्षार पर नियन्त्रण
रक्तचाप, रक्तकर्णो और कैल्शियम पर नियंत्रण
खून का शुद्धिकरण करना...... किडनी हमारे शरीर से विषैले पदार्थो और तत्वों को यूरीन के द्वारा बाहर निकालते हैं।
खून के दबाव पर नियंत्रण......किडनी कई हार्मोन बनाती है जैसे: एंजियोटेन्सीन, एल्डोस्टोरोन, प्रोस्टाग्लेन्डिन आदि । किडनी इन हार्मोनों की सहायता से शरीर में पानी की मात्रा, अम्लों एवं क्षारों के संतुलन को बनाए रखती है। इस संतुलन की मदद से किडनी शरीर में खून के दबाव को सामान्य बनाये रखने का कार्य करती है।
विषैले पदार्थों और तत्वों को बाहर निकालना...... किडनी का एक सबसे महत्वपूर्ण कार्य विषैले पदार्थ और तत्वों को हटाकर रक्त की शुद्धि करना है। हमारे द्वारा जो भी भोजन लिया जाता हैं उसमें प्रोटीन होता है जोकि शरीर के लिए बहुत एक जरूरी तत्व है। प्रोटीन का शरीर द्वारा उपयोग किया जाता है, इस प्रक्रिया में कुछ अपशिष्ट पदार्थों का उत्पादन भी होता है। हमारी किडनी, रक्त से विषाक्त अपशिष्ट उत्पादों को छानकर उसे शुद्ध करती हैं। ये विषाक्त पदार्थ यूरिन द्वारा शरीर से विसर्जित हो जाते हैं।
शरीर में पानी व क्षार का संतुलन......शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। किडनी शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करती हैं, और अधिक मात्रा में जामे हुए पानी को यूरीन के द्वारा शरीर से बाहर निकालते हैं।
किडनी की खराबी होने पर होर्मोन के उत्पादन एवं नमक और पानी के संतुलन में गड़बड़ी से उच्च रक्तचाप हो जाता है।
Symptoms Of Kidney Infection
बुखार आना कम या ज्यादा (Fever)
ठंड लगना (Cold)
कमर दर्द होना ( Back Pain)
पेट में दर्द होना (stomach pain)
बार बार पेशाब आना ( frequent urination)
Vometting
Nausea
कमज़ोरी होना (Weekness)
भूख में कमी (Loss Of Appetite)
Others Symptoms
पेशाब के दौरान दर्द या जलन
बार-बार या तुरंत पेशाब करने की आवश्यकता
यह महसूस करना कि आप पूरी तरह से पेशाब करने में असमर्थ हैं
खून में मूत्र आना
बादल जैसी या गंध वाली मूत्र
आपके निचले पेट में दर्द
पैरो में सूजन आ जाना
Causes Of Kidney Infection
बहुत सी दवाईयां किडनी खराब होने की ज़िम्मेदार होती हैं। जैसे : एंटी-बायोटिक दवाएँ, मधुमेह (diabetes) और उच्च रक्तचाप किडनी खराब का मुख्य कारण हैं।
संतुलित आहार ना लेने पर
खान पान की गड़बड़ी होने पर
Treatment Of Kidney Infection
ताजे फल और सब्जियों युक्त आहार लें। आहार में परिष्कृत खाघ पदार्थ, चीनी, वसा और मांस का सेवन कम कर दे या कोशिश करे डाइट में से इन चीजों को हटा दें ।
जिनकी उम्र 40 के ऊपर है, भोजन में नमक और चीनी कम लें उच्च रक्तचाप, डाइबटीज और किडनी स्टोन में रोकथाम मिलती हैं।
स्वस्थ भोजन और नियमित व्यायाम के साथ अपने वजन मे संतुलन बनाए रखें।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
कैल्शियम युक्त आहार लें।
खूब पानी पिएं।🥤🥤🥤
लिक्विड और जूस लें।🍹🍹🍹
👇👇👇👇👇
(Don't Take Alcohol)
स्मोकिंग ना करें।
ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। लापरवाही ना बरतें।
"Take Care And Stay Safe"
"Please don't post "Link" on comment box."
-
साल का एक और नया सफर साल आता है, जाता है। तारीख बदलती है, वक्त बदलता है। पर अपनो का साथ प्यार, रिश्ता बदलते साल के साथ और मज़बू...
-
नारी शिक्षा का महत्व आज की नारी घर की चार दिवारी में रहना पसंद नही करती। बाहर निकालकर कुछ करना चाहती हैं। अपनी पहचान बनाना चा...
-
"Monson" सोचा आज मानसून सेलिब्रेट क्या जाए। मानसून चल रहा हैं, क्यों ना आज मानसून पर लिखा जाए। ...