Saturday, 27 November 2021

Vitamin "C"

 Vitamin "C"

यू तो विटामिन टू टाइप्स के होते हैं।

वाटर सॉल्युबल एंड फैट सॉल्युबल। वाटर एंड फैट सॉल्युबल के भी अलग अलग टाइप्स और फायदे हैं।

आज हम वाटर सॉल्युबल विटामिन सी की बात करेंगे।

विटामिन सी को एस्कार्बिक एसिड के नाम से जाना जाता हैं।


Benefits of vitamin "C"

विटामिन सी.....शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता हैं और घाव को तेजी से भरता है। इसलिए विटामिन सी को डाइट में लेते रहना चाहिए। विटामिन सी एक एंटीऑक्सीडेंट हैं, जो ऊतकों को ठीक करने में सहयता करता हैं और शरीर में होने वाले सूजन को कम करता हैं।

विटामिन सी ब्लड प्रेशर को नियंत्रित रखने में सहायता करता है। विटामिन सी का सेवन। विटामिन सी ब्लड सेल्स को रिलैक्स करता है जिससे ब्लड प्रेशर कम होता है और हृदय सम्बंधित रोग भी कम होते हैं।

विटामिन सी आयरन अवशोषित करने सहायता करता है।
आयरन अवशोषण के लिए विटामिन सी अच्छा तत्व हैं।

विटामिन सी कोरोना वायरस में डॉक्टर्स ने भी विटामिन सी लेने की सलाह दी हैं। इम्यूनिटी स्ट्रांग करने के लिए विटामिन सी को अपनी डाइट में लेते रहना चाहिए।

विटामिन सी न केवल हमारी सेहत बल्कि हमारी सुंदरता में भी चार चांद लगा देता है। 

विटामिन सी आंखों के लिए बहुत अच्छा है तत्व है, और आंखे हेल्थी रहती हैं।

विटामिन सी हड्डियों को मजबूत करने में मदद करता है।

विटामिन सी चोट या घाव को भरने में मदद करता है।


Sources of vitamin "C"

Vitamin "C".......खट्टे रसदार फल जैसे आंवला, नारंगी, नींबू, संतरा, बेर, कटहल, शलगम, पुदीना, अंगूर, टमाटर, अमरूद, सेब, केला, मूली के पत्ते, मुनक्का, दूध, चुकंदर, चौलाई, बंदगोभी, हरा धनिया, और पालक विटामिन सी के अच्छे स्रोत हैं। 

शरीर में विटामिन सी की कमी को दूर करने के लिए प्रतिदिन अपनी डाइट में विटामिन सी का सेवन प्राकृतिक रूप से करना चाहिए।


प्राकृतिक रूप के अलावा विटामिन सी को हम टैबलेट्स द्वारा भी डेली अपनी डाइट में ले सकते हैं।


विटामिन सी की कमी.........

शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर सबसे पहले आपकी इम्यूनिटी पर असर पड़ता है, विटामिन सी की कमी होने पर आपकी इम्यूनिटी भी कमज़ोर होने लगती हैं, और इम्यूनिटी के कमज़ोर होने से शरीर कमजोर होने लगता है, और कोई न कोई बीमारी लगी रहती है।

विटामिन सी की कमी के कई लक्षणों से पहचान सकते हैं।

1.....विटामिन सी की कमी से शरीर में कमजोरी महसूस होती है।

2.....स्कर्वी रोग की मुख्य वजह विटामिन सी की कमी है।

3.....शरीर में विटामिन सी की कमी होने पर मसूड़ों से खून आने लगता है और सूजन आ जाती है।
4.....आपकी त्वचा पर लाल चकत्ते होने लगते हैं।

5.....दांत कमजोर हो जाते हैं।

6..... कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है।

विटामिन सी के फायदें तो सभी को पता हैं। क्या किसी को ये पता हैं विटामिन सी के नुकसान क्या हैं। कहते हैं हर चीज़ के नुकसान और फ़ायदे भी होते हैं।
आइए विटामिन सी के नुकसान को देखते हैं.......

विटामिन सी की अधिक मात्रा के नुकसान...........

अधिक मात्रा में विटामिन-सी लेने से शरीर पर बहुत बुरा प्रभाव पड़ता हैं..........


 विटामिन सी  हमारे शरीर के लिए बहुत जरुरी हैं.....लेकिन हर चीज़ की एक सीमित मात्रा होती हैं, डाइट में कुछ भी लें रहें हों एक सीमित मात्रा में लेना चाहिए।
विटामिन सी की मात्रा ना तो अधिक और ना कम होनी चाहिए। अधिक मात्रा में लेने से पेट खराब, डायरिया और किडनी में पथरी की समस्या हो सकती है। पेट खराब और डायरिया तो एक आम समस्या हैं, लेकिन किडनी में पथरी की समस्या गंभीर है, जिसे बिल्कुल भी नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। इसलिए विटामिन सी को सीमित मात्रा में लेना चाहिए।

विटामिन सी को लेने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।

Take care and stay safe


Please don't post link on comment box.

2 comments:

एक आम