"Health Care In Winter Season"
(winter season part 1)
सर्दियों का मौसम शुरू हो गया हैं। सोचा क्यों ना आप सबके साथ सर्दियों का मौसम सेलिब्रेट किया जाए । सर्दियों का मौसम शुरू होते ही सबके मुंह से एक ही बात सुनने को मिलती हैं ठंडी लग गई।
शरद ऋतु भारत में चारों ऋतुओं में सबसे ठंडी ऋतु होती है। यह दिसम्बर के महीने में पड़ती है और मार्च में होली के दौरान खत्म होती है। दिसम्बर और जनवरी को शरद ऋतु के सबसे ठंडे महीने माने जाते हैं।
वैसे भी ठंडी के मौसम का अपना ही अलग मज़ा हैं। शीत ऋतु बहुत शुष्क मौसम हैं। पेड़ों से पत्ते गिरने लगते हैं। फिर भी इस मौसम में बहुत तरह के रंग बिरंगे फूल खिलते हैं। विभिन्न प्रकार की हरी साग सब्जियां आती हैं।
स्वास्थ्यवर्धक और पसंदीदा फलों संतरा, अमरूद, चीकू, पपीता, आंवला, गाजर, अंगूर आदि का मौसम है। वैसे सर्दियों को खाने पीने का मौसम कहा जाता हैं। क्योंकि खाने पीने का मज़ा सर्दियों में ही हैं।
दीवाली, क्रिसमस, नव-वर्ष , लोहड़ी जैसे त्योहार इसी मौसम में आते हैं।
सर्दियों के मौसम को ठंडी हवाओं के चलने, बर्फ के गिरने, बहुत कम तापमान ,छोटे दिन, लम्बी रातें आदि विशेषताओं के द्वारा पहचाना जाता है। यह मौसम लगभग तीन महीने का होता है, जो दिसम्बर में शुरु होता है और मार्च में खत्म होता है। शरद ऋतु सभी के लिए बहुत ही कठिनाई वाली ऋतु है। लेकिन इस ऋतु का भी अपना अलग मज़ा हैं।
सर्दी के मौसम में सांस संबंधी बीमारियों जैसे दमा (asthma), COPD और एलर्जी आदि का प्रकोप कुछ ज्यादा ही बढ़ जाता है । ऐसे में बच्चों और वृद्धों पर विशेष ध्यान देने की जरुरत होती है ।
सर्दियों के मौसम में क्या खाना चाहिए..........
सर्दियों के मौसम में कुछ निम्नलिखित आहार का सेवन करना चाहिए जो स्वस्थ के लिए अच्छा और लाभदायक हैं.........
सर्दियों के मौसम में संतरा खाए – संतरा में उच्च मात्रा में विटामिन सी होता है जो हमारे शरीर के इम्युनिटी मजबूत करता है। इम्युनिटी शरीर को संक्रमण और फ्लू से बचाव करता है। इम्युनिटी को मजबूत करने के लिए आप को रोजाना एक संतरे का सेवन करना चाहिए। इसके अलावा संतरे का जूस भी पी सकते है।
अनार ठंडी से बचाव करें – अनार में उच्च मात्रा में आयरन, पोटेशियम, मैग्नीशियम व विटामिन ए होता है। जो शरीर में लाल रक्त कोशिकाओं को बढ़ाने में मदद करता है और एनीमिया जैसी बीमारियों को दूर करता है। अनार शरीर की कमजोरी को दूर करता है और ठंडी से बचाता है। आप अनार के जूस का भी सेवन कर सकती हैं, क्योंकि अनार बहुत सी बीमारियों के खतरे को कम कर देता हैं।
सर्दियों के मौसम में बादाम का सेवन करें – बादाम एक अच्छा सूखा मेवा है जो अच्छी मात्रा में शरीर को विटामिन और खनिज प्रदान करता है। बादाम में कुछ ऐसे यौगिक होते है जो शरीर के अंदर की कमजोरी को जड़ से ख़त्म कर देता हैं, और रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। रात को पानी में बादाम को भीगा कर रख दे। सुबह उठाकर भीगे हुए बादमो का सेवन करें। इस बात का ध्यान रखे एक दिन में 5 से 6 बादाम का सेवन करें। अधिक करने पर पेट में दर्द की समस्या हो सकती है।
हल्दी का सेवन करे – हल्दी में एंटीबैक्टीरियल गुण मौजूद होता है जो शरीर को संक्रमण से सुरक्षा प्रदान करती है। हल्दी त्वचा की समस्या को ठीक करता है इसलिए बहुत से कॉस्मेटिक हल्दी से बने होते है जो त्वचा की सुंदरता बढ़ाता है। सर्दियों के मौसम में अपने भोजन में हल्दी का उपयोग जरूर करना चाहिए, हल्दी हमे कई तरह के रोगो से बचाता है जैसे शरीर दर्द, चोट, संक्रमण आदि। सर्दियों में कच्ची हल्दी का प्रयोग स्वस्थ के लिए बहुत अच्छा रहता हैं।
अदरक की चाय पिये – अदरक में एंटीऑक्सीडेंट गुण व एंटी सेप्टिक गुण होता है जो शरीर में कमजोरी दूर कर मजबूत करता है। अक्सर लोग ठंडी के मौसम में अदरक की चाय बड़े पैमाने पर लोग पीना पसंद करते है। भारत में युपी और बिहार में अधिक ठंडी पड़ती है जिसके कारण वहा के लोग अदरक की चाय अधिक पीते है। अदरक ठंडी से राहत पहुंचाने व शरीर में गर्माहट का एहसास देता है।
सर्दियों के मौसम में अंडे का सेवन करना चाहिए – अगर आप अंडा खाते हैं तो सर्दियों के मौसम में अंडा जरूर खाएं। अंडे प्राकृतिक रूप गर्म माने जाते है। अंडे के पिले भाग गर्म होते है इनको उबालकर ठंडी के मौसम में रोजाना खाया जाये तो ठंडी की समस्या को थोड़ा कम करता है। सर्दियों के मौसम में बड़े हो या छोटे बच्चे हो उनको अंडे का सेवन करवाना चाहिए। अंडे में अच्छी मात्रा में पोषक तत्व मौजूद होता है। जो आपके शरीर को मजबूत करता है। कुछ शोध के अनुसार ठंडी देश के लोग सर्दियों से राहत पाने के लिए अंडे का सेवन करना पसंद करते है।
सर्दियों के मौसम में गाजर का सेवन करना चाहिए – सर्दियों के मौसम में गाजर का उत्पादन अधिक होता है। गाजर में बहुत से विटामिन और खनिज होते है जो शरीर की कमजोरी को दूर करते है से लड़ने की शक्ति को मजबूत करता है। गाजर का उपयोग आप सुप, सब्जी, सलाद, व गाजर का रस आदि का सेवन कर सकते है।
दूसरे मौसम की तुलना में सर्दियों का मौसम अच्छा माना जाता है । लेकिन यह अच्छा हो सकता है जब हम अपने स्वस्थ का ध्यान रखें। इन टिप्स के साथ स्वस्थ का ख्याल रखें और सर्दियों के मौसम का मज़ा लें।
No comments:
Post a Comment