Welcome my health blog... Health blog is vry useful for u...Blogs contain are vry useful...like as.....Life style tips, Fitness tips and Health tips are mention in this blog. With this blog very useful intresting and entertainment....like as....Marraige Issues, Toxic Relationship blogs are very intersting nd helpfull for your life. All blogs are very useful.
Saturday, 21 February 2026
कुछ अल्फ़ाज़ मेरी कलम से
Tuesday, 17 February 2026
आज बहुत दिनों के बाद कुछ लिखने का मन किया।
टॉपिक का नहीं पता..... पर कुछ लिखना चाहती हूं।
मन बहुत उदास हैं। सब कुछ होते हुए भी बहुत अकेलापन सा लग रहा है।
कभी कभी होता हैं आप बहुत कुछ कहना बोलना चाहते हो लेकिन सुनने वाला समझने वाला कोइ ना हो।
ना किसी से बात करने का मन हैं। ना किसी काम में मन लग रहा है ।
आज सच में मन कर रहा है कही बहुत दूर चली जाऊ। जहां से वापस आने का रास्ता मुझे भी ना पता हो।
वजह कोई नहीं हैं। मुझे नहीं पता। बिना बात के मन बहुत खराब हैं। बहुत कुछ कहना चाहती हूं पर नहीं कह पा रही ।
दिमाग में बहुत उलझने पता नहीं किया किया चल रहा हैं।
किया करू कहा जाऊ कुछ समझ नहीं आ रहा।
डर घबराहट लग रही है । कुछ गलत होने वाला है या कुछ गलत ना हो जाएं। वैसे भी 2025 लाइफ़ का सबसे डरावना दर्दनाक चैप्टर रहा हैं। 2025 में जो हुआ ना सोचते हुए भी सोचने लगती हूं फिर सोचकर फिर डर घबराहट होने लगती हैं । कही फिर से........🥹🥹🥹 किसी से डिस्कस नहीं कर सकतीं किसी से कुछ नहीं कहे सकती किसी को कुछ नहीं बता सकती ।
आज बहुत कुछ हैं लिखने को पर किया करू नहीं कहे पा रही नहीं बता पा रहीं......
कोशिश कर रही हूं नॉर्मल हो जाऊं।
Take Care
Thursday, 1 January 2026
Naya Saal Naya Safar
Saturday, 6 July 2024
एक आम
Thursday, 4 July 2024
"Monson"🌧🌧🌧
"Monson"
सोचा आज मानसून सेलिब्रेट क्या जाए। मानसून चल रहा हैं, क्यों ना आज मानसून पर लिखा जाए।
गरमा-गरम अदरक वाली चाय, कढ़ाई से निकलते गरमा-गरम आलू - प्याज के चटपटे पकौड़े।
इस गर्मी में मानसून का सबको बहुत इंतज़ार था। अब जब मानसून आ ही गया हैं, तो सब लोग किसी न किसी तरह से इस मानसून को सब सेलिब्रेट कर ही रहे होंगें।
सेलिब्रेट करें अच्छा अच्छा खाना बनाये खाये और सबको खिलाएं।
लेकिन इस मानसून में हेल्थ के साथ कोई कोम्प्रोमाईज़ नहीं। इन्जॉय करें लेकिन हेल्थ का भी उतना ही ध्यान रखें।
Enjoy Mansoon With Health Tips..........
........ स्ट्रीट फूड से बचें
इस मानसून में बाहर का कुछ ना खाये खासकर स्ट्रीट फूड। अब मौसम ऐसा ही है, तो मन तो करेगा ही।
"Street food is not good for health in mansoon season"
घर पर बनाये और अरेंजमेंट ऐसे करें की आप कहीं बाहर खा रहें हों। आप घर के टेरेस् पर, बाहर लॉन में
कहीं भी कर सकते हैं। देखिये स्ट्रीट वाली फीलिंग जरूर आयगी।
......... हेल्थि डाइट लें
अपनी डाइट का ध्यान रखें इस समय ठंडी चीजें जैसे आइसक्रीम, कोल्ड ड्रिंक, खट्टी-मसालेदार, तली हुई चीजें न खाएं। इस मौसम में हरी-पत्तेदार साग-सब्जी ना खाए क्योंकि इस मौसम में पत्तेदार सब्जियों में कीड़े लगने की संभंवना ज्यादा रहती हैं, इसलिए मौसमी फल-सब्जियाँ खाए। इस मौसम में हेल्दी डाइट लेना बहुत जरूरी है। जितना हो सके बाहर की चीजों का परहेज करें।
घर का बना खाना खायें, दिन में एक बार सूप जरूर लें, फाइबर डाइट लें और फ्रूट अपनी डाइट में जरूर लें।
......... जितना हो सकें पानी पिए
मानसून हैं और मौसम चेंज भी हो रहा। इस मौसम में नई नई बिमारियाँ भी होने की संभावना ज्यादा रहती हैं। इससे इम्यूनिटी भी सही रहती हैं और ब्लड सुर्कलेशन भी सही रहता है। तो जितना हो सके लिक्विड लें।
.......... डाइट में विटामिन C जरूर लें
Take vitamin C in your diet.
Must Read :- Vitamin C
विटामिन सी के जितने भी फायदे में लिखूँ वो कम ही हैं।
- विटामिन सी से होती है त्वचा की सुरक्षा ...
- त्वचा को नमी देता है ...
- जल्द भरते हैं घाव ...
- मजबूत होती है रोग प्रतिरक्षा शक्ति ...
- ब्लड सुरकुलेशन सही रहता है....
- सूरज की किरणों से त्वचा की रक्षा ...
- हड्डियों को भी मजबूत बनाता है ...
- बढ़ती उम्र में त्वचा को रखता है स्वस्थ ...
- मसूड़ों को स्वस्थ रखना....
......... इम्यूनिटी का ध्यान रखें।
ऐसे मौसम में सर्दी, जुखाम, फ्लू बहुत तेजी से फेलता हैं। तो आसपास में अगर ऐसे लोग हो तो उनसे दूरी बनाये रखें। वैसे भी आप सब जानते ही है कोरोना भी बहुत तेजी से फेल रहा हैं, तो आप खुद ही समझदार हैं।
......... बच्चों का खास ख्याल रखें
इस समय बच्चों का खासकर तौर पर ध्यान रखें। ऐसे समय में बिमारियाँ भी जल्दी फैलती हैं और बच्चें जल्दी चपेट में आते हैं। इसलिए बच्चों का खास ख्याल रखें।
.......... गरम चीजें लें
कुछ न कुछ गरम चीजें लेते रहे। डाइट में गरम चीजों को लें। अदरक, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन और दालचीनी इनको किसी न किसी तरह डाइट में लें। जो भी खाना बनायें इनको जरूर डालें।
अदरक, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन, और तुलसी इनका काडा बनायें। खुद भी पिये और बच्चों को भी दें।
कोशिश करें की बाजार का काडा ना पियें।
अदरक, लौंग, काली मिर्च, अजवाइन, दालचीनी और तुलसी सबके घर में होतीं हैं। तो घर का बना काडा पिये।
......... साफ-सफाई का ध्यान रखें
साफ सफाई का ध्यान रखें। किसी भी चीज पर फंगेस-सीलन ना लगने दें। कहीं भी धूल - मिट्टी, गन्दगी न जमाने दें।
आप स्वस्थ रहेगें तो आपके अपने भी स्वस्थ रहेगें।
स्वस्थ रहेगें तभी मानसून का मजा ले पायगे।
अपना और अपनों का ध्यान रखें।
Take Care & Stay Safe
Happiness In Your Life
Happiness In Your Life
"अच्छे स्वास्थ्य का एक राज़ खुशी हैं।"
खुश कैसे रहा जाएं, आज इस पर बात करते हैं।
पहले बात करते हैं खुशी क्या है खुशी का मतलब क्या है.......
What is happiness ?
वो बातें जिनको सुनकर देखकर मन में पॉजिटिव थिंकिंग आती हैं। मन में उत्साह, आनंद, किसी बात को सुनकर या देखकर चेहरा खिल उठना वो खुशी जो अंदर से आती हैं। इसी का नाम खुशी हैं।"
"Happiness Is Good For Your Health"
ऐसा कौन हैं, जो अपनी लाइफ में खुशी नहीं चाहता
शांति नहीं चाहता हैं। इस भाग दोड़ वाली लाइफ में सब इतना व्यस्त हो गए हैं और अपनी जिम्मेदारी भी बहुत अच्छे से निभा रहे हैं।
आजकल सभी के पास सुख-सुविधायों के भरपूर साधन हैं। फिर भी लाइफ में खुशी वाली बात नहीं हैं।
क्यों? क्या कारण है?
सब सुख-सुविधायों के बाद भी लाइफ में कोई खुशी वाली बात नहीं हैं।
ऐसा नहीं है, खुशियाँ हैं हमारे पास है, पर हम उन खुशियों का अनुभव नही करते हैं, क्योंकि हमारी उमीदें बढ़ जाती हैं, इसलिए हम आने वाली खुशियों को नजर अंदाज कर देते हैं। नहीं नज़र अंदाज ना करे छोटी-छोटी खुशियों को अपनो के साथ सेलिब्रेट करे। देखें खुशियाँ दुगनी हो जाएगी।
मैने बहुत लोगों को देखा हैं कि अपने पास्ट में जी रहे होते हैं कुछ फ्यूचर को लेकर दुःखी रहते हैं । फ्यूचर किसी ने नहीं देखा। पास्ट और फ्यूचर का खेल ना खेलें। आज में जिये। इन सब बातों का असर आपकी हेल्थ घर-परिवार पर पड़ता हैं।
कुछ मूल मंत्र
....... लाइफ में पॉजिटिव थिंकिंग रखे। नेगेटिव थिंकिंग को गोली मार दे।
....... पुरानी बातों को याद करके दुःखी ना हो
....... फ्यूचर को लेकर चिंतित ना हो
....... दूसरों से अपनी तुलना ना करें
....... दूसरों की लाइफ में दखल ना दें
....... किसी से उमीदें ना रखें
....... बात बात पर स्ट्रेस ना लें
....... जरूरत से ज्यादा ना सोचें
"चिंता चिता के समान होतीं हैं"
आपके मुस्कान में छिपे है कई राज
आप ये सोचें की आपके मुस्कान के पीछे क्या राज हैं
वो काम करें जिनसे आपको खुशी होतीं हैं।
खुशियों को पहचाने......
अपनी खुशियों को पहचानें आप किन बातों से खुश होते हैं.....
....... दोस्तों के साथ टाइम स्पेंड करके खुशी मिलती हैं।
....... परिवार के सदस्यों के साथ खुशी मिलती हैं।
....... बहुत से लोग होते हैं जिनको बड़े-बुजुर्गो की सेवा करके खुशी मिलती हैं।
....... कुछ लोगों को बच्चों के साथ खुशी मिलती हैं।
....... बहुत लोग होते हैं जिनको खाना बनाना, नई-नई डिशेज बनकर दूसरों को खिलाना बहुत पसंद होता हैं। (लॉकडाउन ने सबको पर्फेक्ट कर दिया हैं😜) कुछ बनाकर किसी दूसरे को खिलाने में जो खुशी मिलती हैं उसकी तो कोई बात नहीं हैं। .
......मुझे बहुत अच्छा लगता हैं, खाना बनाकर दूसरो को खिलाना एक अलग सी खुशी मिलती हैं।
....... खुशियाँ बाटने से बढ़ती हैं। अपनी खुशियों को दूसरों के साथ सेलिब्रेट करे। फैमिली, फ्रेंड्स या बच्चों के साथ जहाँ भी आपका मन हों जिसके साथ भी आपका मन हों सेलिब्रेट करें
....... अगर मन उदास हैं। कोई बात करने के लिए नहीं हैं। लाफ्टर शो देखें, मूवी देखें, आप गानें सुन सकते हैं। पेंटिंग-क्राफ्ट कर सकते हैं,अगर आपको अच्छा लगता हैं तो। गमेस् खेल सकते हो मोबाइल में नहीं😃 आउट डोर किसी पार्क में जाकर हो सकता हैं कोई न्यू फ्रेंड ही बन जाए। जिस भी काम से खुशी मिलती हैं वो काम करें।
....... कुछ लोगो का ग्रुप बनाये जो खुद खुश रहते हो। हँसी मज़ाक करते हो ।
....... रोजाना अपने लिए कुछ नया करें।
....... खुश रहें और दूसरों को भी खुश रखें। पर्सोनालिटी-मेंटल डेवेलोपमेंट दोनों अच्छे से होते हैं। हेल्थ पर भी बहुत अच्छा इफेक्ट पड़ता हैं।
........ एक बात जो वर्किंग हैं उनके लिए अपनी वर्किंग प्रॉब्लम ऑफिस तक ही रखें। आप अपने लाइफ पर्टनर से प्रॉब्लम्स डिस्कस करें। प्रॉब्लम्स को बड़ा ना करें। इसे आप फैमिली बच्चें सब पर बुरा असर पड़ेगा। छोटी सी लाइफ हैं उसको हैप्पी रखें
खुद भी खुश रहें दूसरों को भी खुश रखें।
........ लाइफ जितनी सिंपल होंगी, लाइफ उतनी ही हैप्पी होंगी। लाइफ को पतंग की डोर की तरह उलझी हुई ना रखें। डोर जितनी उलझी हुई होंगी उतनी कमजोर होंगी और टूटेगी भी उतनी ही जल्दी।
कहने का मतलब ये है कि लाइफ को सिंपल रखें।
"Simple life is happy life"
"Take Care And Stay Safe"
Tuesday, 8 March 2022
International Women's Day 2022 अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस कब और क्यों मनाया जाता हैं। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का किया महत्व है।
सभी को महिला दिवस की बहुत बहुत शुभकामनाएं।
एक महिला अपने जीवन में मां, बेटी, बहु सभी की अच्छे से भूमिका निभाती हैं। घर संसार जीवन एक स्त्री के बिना अधूरा हैं। स्त्री है तो संसार है।
सभी लोग अलग अलग तरह से महिला दिवस (Women's Day) सेलिब्रेट करते हैं।
इनमें कुछ हाउस वाइफ होती हैं । एक साथ मिलकर गेट टुगेदर करती हैं। कुछ काम काजी महिलाएं होती हैं। वो भी अपने यार दोस्तो के साथ सेलिब्रेट करते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं।
एक दूसरे के बारे में अच्छा अच्छा बोलते हैं। ये पूरा दिन महिलाओं के लिए ही समर्पित होता हैं।
महिला दिवस की शुरुआत
महिला दिवस की शुरुआत साल 1908 में न्यूयॉर्क से हुई थी, उस समय वहाँ मौजूद महिलाओं ने बड़ी संख्या में एकत्रित होकर अपनी जॉब के समय को कम करने की मांग को लेकर मार्च निकाला था। इसी के साथ उन महिलाओं ने अपने वेतन बढ़ाने और वोट डालने के अधिकार की भी मांग की थी। इसके एक वर्ष पश्चात अमेरिका में इस दिन को राष्ट्रीय महिला दिवस घोषित किया गया।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस 2022 की थीम 'जेंडर इक्वालिटी टुडे फॉर ए सस्टेनेबल टुमारो' (Gender Equality Today For A Sustainable Tomorrow) है। इस थीम का अर्थ है कि एक स्थाई और सामान कल के लिए समाज में लैंगिक समानता जरूरी है। बता दें कि महिला दिवस का रंग पर्पल, ग्रीन और सफेद है।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का महत्व
समय के साथ महिलाओं की स्थिति में परिवर्तन तो आया है, लेकिन आज भी महिलाएं भेदभाव का शिकार है। आज भी समाज को महिलाओं के लिए ज्यादा काम करने की जरूरत हैं।
इसी सोच को कम करने के लिए दुनिया भर में आज के दिन महिलाएं के सम्मान के लिए अंतराष्टीय महिला दिवस मनाया जाता हैं। ये दिन महिलाओं के लिए समर्पित होता है। महिलाओं के साथ गलत दुष्ट व्यवहार को रोकना महिलाओं के लिए लोगों की गलत सोच को बदलना इसी उद्देश्य से ही पूरे विश्व में हर साल 8 March को अंतराष्टीय महिला दिवस मनाया जाता हैं।
अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का उद्देश्य
महिला दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य है महिलाओं को हर वो अधिकार प्रदान किए जाए जो एक सामान्य नागरिक को दिए जाते हैं। भेदभाव ही उनके पीछे रहने की सबसे बड़ी वजह है।
एक दिन ही नही हर दिन महिलाओं के लिए समर्पित होना चाहिए। महिलाओं का मान सम्मान करना चाहिए कहते हैं महिलाएं घर की लक्ष्मी होती हैं। पूजनीय होती हैं।
Sunday, 13 February 2022
Kidney Infection......Symptoms And Treatment
क्यों होता हैं, Kidney Infection ???
क्या कारण हैं, Kidney Infection ???
आज हम इस Article में Kidney Infection के लक्षण और उपचार के बारे मे बात करेंगे।
What is Kidney Infection?
कभी कभी गलत खाने पीने से कई बार इन्फेक्शन यूरीन द्वारा शरीर से बाहर निकलने वाली ट्यूब से भी हो जाता है। ये इन्फेक्शन यूरीन द्वारा बाहर ना निकलकर ट्यूब में ही रहता हैं ,और इंफेक्शन बढ़ते-बढ़ते किडनी तक पहुंच जाता हैं। यह एक दर्दनाक बीमारी है, जब बैक्टीरिया मूत्राशय से गुर्दों तक पहुंच जाते हैं तो इसी को Kidney Infection कहते हैं। किडनी इंफेक्शन यूटीआई का ही एक पार्ट है।
What is the medical name of "Kidney Infection"?
गुर्दे संक्रमण का चिकित्सीय नाम "पायलोनेफ्राइटिस" है।
What is the function of Kidney Infection?
किडनी हमारे शरीर का एक बहुत ज़रूरी अंग हैं। किडनी का मुख्य कार्य शरीर से अपशिष्ट व तरल पदार्थों को यूरीन के माध्यम से बाहर निकलना हैं।
खून का शुद्धिकरण करना
खून के दबाव पर नियंत्रण
विषैले पदार्थों और तत्वों को बाहर निकालना
शरीर में पानी का संतुलन
हड्डियों को मजबूत बनाने का कार्य
अम्ल और क्षार पर नियन्त्रण
रक्तचाप, रक्तकर्णो और कैल्शियम पर नियंत्रण
खून का शुद्धिकरण करना...... किडनी हमारे शरीर से विषैले पदार्थो और तत्वों को यूरीन के द्वारा बाहर निकालते हैं।
खून के दबाव पर नियंत्रण......किडनी कई हार्मोन बनाती है जैसे: एंजियोटेन्सीन, एल्डोस्टोरोन, प्रोस्टाग्लेन्डिन आदि । किडनी इन हार्मोनों की सहायता से शरीर में पानी की मात्रा, अम्लों एवं क्षारों के संतुलन को बनाए रखती है। इस संतुलन की मदद से किडनी शरीर में खून के दबाव को सामान्य बनाये रखने का कार्य करती है।
विषैले पदार्थों और तत्वों को बाहर निकालना...... किडनी का एक सबसे महत्वपूर्ण कार्य विषैले पदार्थ और तत्वों को हटाकर रक्त की शुद्धि करना है। हमारे द्वारा जो भी भोजन लिया जाता हैं उसमें प्रोटीन होता है जोकि शरीर के लिए बहुत एक जरूरी तत्व है। प्रोटीन का शरीर द्वारा उपयोग किया जाता है, इस प्रक्रिया में कुछ अपशिष्ट पदार्थों का उत्पादन भी होता है। हमारी किडनी, रक्त से विषाक्त अपशिष्ट उत्पादों को छानकर उसे शुद्ध करती हैं। ये विषाक्त पदार्थ यूरिन द्वारा शरीर से विसर्जित हो जाते हैं।
शरीर में पानी व क्षार का संतुलन......शरीर को स्वस्थ रखने के लिए पानी पीना बहुत जरूरी है। किडनी शरीर में पानी की मात्रा को संतुलित करती हैं, और अधिक मात्रा में जामे हुए पानी को यूरीन के द्वारा शरीर से बाहर निकालते हैं।
किडनी की खराबी होने पर होर्मोन के उत्पादन एवं नमक और पानी के संतुलन में गड़बड़ी से उच्च रक्तचाप हो जाता है।
Symptoms Of Kidney Infection
बुखार आना कम या ज्यादा (Fever)
ठंड लगना (Cold)
कमर दर्द होना ( Back Pain)
पेट में दर्द होना (stomach pain)
बार बार पेशाब आना ( frequent urination)
Vometting
Nausea
कमज़ोरी होना (Weekness)
भूख में कमी (Loss Of Appetite)
Others Symptoms
पेशाब के दौरान दर्द या जलन
बार-बार या तुरंत पेशाब करने की आवश्यकता
यह महसूस करना कि आप पूरी तरह से पेशाब करने में असमर्थ हैं
खून में मूत्र आना
बादल जैसी या गंध वाली मूत्र
आपके निचले पेट में दर्द
पैरो में सूजन आ जाना
Causes Of Kidney Infection
बहुत सी दवाईयां किडनी खराब होने की ज़िम्मेदार होती हैं। जैसे : एंटी-बायोटिक दवाएँ, मधुमेह (diabetes) और उच्च रक्तचाप किडनी खराब का मुख्य कारण हैं।
संतुलित आहार ना लेने पर
खान पान की गड़बड़ी होने पर
Treatment Of Kidney Infection
ताजे फल और सब्जियों युक्त आहार लें। आहार में परिष्कृत खाघ पदार्थ, चीनी, वसा और मांस का सेवन कम कर दे या कोशिश करे डाइट में से इन चीजों को हटा दें ।
जिनकी उम्र 40 के ऊपर है, भोजन में नमक और चीनी कम लें उच्च रक्तचाप, डाइबटीज और किडनी स्टोन में रोकथाम मिलती हैं।
स्वस्थ भोजन और नियमित व्यायाम के साथ अपने वजन मे संतुलन बनाए रखें।
हरी पत्तेदार सब्जियां खाएं
मौसमी फल और सब्जियों का सेवन करें।
कैल्शियम युक्त आहार लें।
खूब पानी पिएं।🥤🥤🥤
लिक्विड और जूस लें।🍹🍹🍹
👇👇👇👇👇
(Don't Take Alcohol)
स्मोकिंग ना करें।
ज्यादा दिक्कत होने पर डॉक्टर से संपर्क जरूर करें। लापरवाही ना बरतें।
"Take Care And Stay Safe"
"Please don't post "Link" on comment box."
Tuesday, 8 February 2022
Cause and Treatment Of Sleeplessness :
Cause And Treatment Of Sleeplessness :
अच्छे स्वास्थ्य के लिए अच्छी नींद का होना बहुत जरूरी है। अच्छी नींद से दिमाग़ और शरीर भी फ्रेश रहता है। और पूरा दिन अच्छा सा निकलता है।
आजकल अनिंद्रा की समस्या बहुत देखने को मिलती हैं इस समस्या (Disorder) को इनसोम्निया (Insomnia) कहा जाता हैं।
पहले हम बात करते हैं..….नींद या निद्रा क्या है?
ये तो हम सबको पता है, एक दिन में पूरे 24 घंटे होते हैं।
24 घंटे में वो समय जब हम उस अवस्था में होते हैं जब हमे किसी भी चीज़ का या कुछ भी एहसास नहीं होता, हम एक अचेत अवस्था में होते हैं। वही निंद्रा या नींद की अवस्था होती हैं।
नींद ना आने के कुछ कारण है जो इस प्रकार हैं......
• स्ट्रेस
• डिप्रेशन
• चिंता
• भय
• आजकल हर कोई छोटी छोटी बातों पर स्ट्रेस लेने लगता हैं।
चाहें वो स्त्री हो या पुरुष। घर हो या ऑफिस हर जगह हर कोई छोटी छोटी बातों पर स्ट्रेस लेने लगता हैं। जो स्वस्थ के लिए गलत है। यही अनिद्रा का एक बड़ा कारण है।
• अक्सर देखा जाता हैं की डिप्रेशन के कारण भी नींद न आने की समस्या हों जाती हैं।
• नींद न आने का एक और बड़ा कारण है चिंता
"कहते हैं चिंता चिता के समान होती है।"
• भय भी नींद न आने का एक मुख्य कारण है। कभी कभी भय या डर की वजह से नींद न आने की समस्या हो जाती हैं।
• Treatment : सबसे पहला उपाय तो यह है कि इन चार वर्ड्स को अपनी लाइफ से रिमूव कर दें..... स्ट्रेस, डिप्रेशन, चिंता और भय।
बाकी के सुझाव नीचे दिए गए हैं......
👇👇👇👇👇
अच्छी नींद के लिए कुछ उपाय......
एक समय निश्चित करें रात को सोने का और सुबह जागने का...... रात को सोने और सुबह उठने का एक समय निश्चित करें। कभी भी या अक्सर देखने को मिलता है की
किसी वजह से सोने के समय में थोड़ी बहुत गड़बड़ी हो जाती हैं, वही सुबह उठने में भी हो जाती हैं। तो इस गड़बड़ी को ठीक करें और एक समय निश्चित करें।
अच्छे गद्दों का यूज करें...... सोने के लिए हमेशा सॉफ्ट बिस्तर का यूज करना चाहिए।
ज्यादा ना खाए......डॉक्टर्स भी कहते हैं, की रात में भूख से कम खाना चाहिए, या लाइट डाइट लेनी चाहिए जो अच्छी नींद के लिए बहुत अच्छा है।
खुशनुमा माहौल बनाए......सोने से पहले किसी भी तरह की मन में चिंता या किसी भी तरह का स्ट्रेस ना लें।
अच्छी क़िताब पढ़ सकते हैं। सॉन्ग सुन सकते हैं। परिवार के साथ बैठे बात चित करें।
चाय और कॉफी का सेवन ना करें......अगर आप को नींद न आने की समस्या हैं तो चाय और कॉफी इस तरह का कोई पेय पदार्थ रात को सोने से पहले ना लें।
धुम्रपान का सेवन ना करें...... धुम्रपान का सेवन ना करें।
कोई अच्छी क़िताब पढ़े...... अगर आपको नींद आने की समस्या है तो आप कोई अच्छी क़िताब पढ़ सकते हैं। कोई मैग्जीन या धार्मिक किताब कोई जो भी आपको अच्छी लगें।
व्यायाम करें......ध्यान और व्यायाम करें। अच्छी नींद के लिए बहुत अच्छा है।
(My Personal Tips)
👇👇👇👇
हल्दी दूध का सेवन करें...... मेरी पर्सनल टिप्स हैं, रात को हल्दी दूध पीकर सोने से नींद अच्छी आती हैं। अगर आप चाहें तो छुआरा और शहद भी हल्दी के साथ मिक्स कर सकते हैं।
Note : नींद ना आने पर मेरा अपना सुझाव है किसी भी तरह की कोई गोली ना लें, बिना डॉक्टर्स की सलाह के कोई भी नींद की दवाई न लें । ऊपर बताई गई टिप्स को अपनी रूटीन लाइफ में लाए और कोशिश करें बिना गोली के सोने की।
Take Care And Stay Safe.
Please don't post link on comment box.
Saturday, 5 February 2022
Benefits Of Dates
Benefits Of Dates
सेहतमंद बने रहने के लिए हमें कई प्रकार के खाद्य पदार्थों का सेवन करने की सलाह दी जाती है। इन खाद्य पदार्थों का सेवन नियमित रूप से करना चाहिए। इनका नियमित रूप से सेवन किया जाए तो यह हमारी सेहत और स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
ऐसे खाद्य पदार्थों में ड्राई फ्रूट्स का भी नाम शामिल होता है, जो कई प्रकार के स्वास्थ्य संबंधी समस्या को कम करने के लिए ज़रूरी होते हैं। ड्राई फ्रूट्स में सभी पोषक तत्व भरपूर मात्रा में होते हैं।
ऐसे पोषक तत्वों में एक तत्व है खजूर (Dates) खजूर एक ऐसा पोषक तत्व हैं, जिसमें सभी प्रकार के पोषक तत्व होते हैं।
खजूर में कैलोरी, कार्ब्स, फाइबर, प्रोटीन, पोटैशियम, मैग्नीशियम और कॉपर की भरपूर मात्रा होती है। खजूर में आयरन और विटामिन भी पाए जाते हैं। खजूर के सेवन से शारीरिक ताकत बढ़ती है, और कमजोरी दूर होती।
इसलिए स्वस्थ की दृष्टि से खजूर का सेवन करना चाहिए।
Benefits Of Dates
इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग रहता हैं......खजूर के सेवन से इम्यूनिटी सिस्टम स्ट्रांग रहता हैं। प्रतिदिन खजूर के सेवन से शरीर को एनर्जी मिलती है......क्योंकि खजूर में एंटीऑक्सीडेंट(Anti–Oxident) काफी मात्रा में पाया जाता हैं।
खून की कमी को दूर करता हैं......खजूर खून की कमी को दूर करने में मदद करता है। खजूर में आयरन की काफी मात्रा होती हैं। इसीलिए एनीमिया पेशेंट को खजूर खाने की सलाह दी जाती हैं। रोज 4–5 खजूर खाने से खून की कमी को दूर किया जा सकता हैं।
हड्डियां मजबूत होती हैं......खजूर खाने से हड्डियां मजबूत होती हैं। खजूर में बहुत तरह के मिनरल्स होते हैं, जैसे कैल्शयिम, सेलेनियम, मैगनीज और कॉपर की काफी मात्रा होती है। खजूर में मौजूद लवण हड्डियों को मजबूत बनाने का काम करते हैं।
हृदय स्वस्थ रहता है......खजूर हृदय को बेहतर बनाने मे सहायता करता है। खजूर में पर्याप्त मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट पाए जाते हैं। जो दिल के वॉल में फैट नहीं जमने देता है। यहीं कारण है कि खजूर के सेवन से हार्ट अटैक के खतरे और दिल से जुड़ी बीमरी कम हो जाती हैं।
अच्छी नींद...... खजूर खाने से अच्छी नींद आती है। दरअसल खजूर खाने से शरीर से मेलाटोनिन नाम का हार्मोन रिलीज होता है,और रात में अच्छी नींद के लिए हार्मोंस काफी हद तक ज़िम्मेदार हैं।
स्किन ग्लो करता है......खजूर स्किन को शाइनी और ग्लोइंग बनाने में मदद करता है। खजूर में विटामिन सी अच्छी मात्रा में होता हैं जो स्किन के लिए अच्छा माना जाता है।
पुरुषों के लिए है काफी फायदेमंद......खजूर एक ऐसा ड्राई फ्रूट्स है जो स्टेमिना बढ़ाने मे सहायता करता है। खजूर पुरषों के लिए बहुत फायदेमंद होता है, खजूर स्टेमिना को बढ़ाता है। साथ ही खजूर में कई तरह के विटामिन पाए जाते हैं, जो स्पर्म काउंट को बढ़ाने में मदद करते हैं।
दिमाग की ताकत को बढ़ाता है......खजूर ब्रेन को बेहतर बनाने का काम करती है। खजूर में कोलीन और विटामिन बी पाया जाता है जो दिमाग को मजबूत बनाते हैं। साथ ही खजूर के रोजाना इस्तेमाल करने से अल्जाइमर बीमारी होने का खतरा कम हो जाता है।
खजूर को कब और कैसे लेना चाहिए......
• खजूर में एमीनो एसिड भरपूर मात्रा में पाया जाता हैं, साथ ही खजूर में प्रोटीन और फाइबर भी पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो गर्भ में पल रहे बच्चे के विकास में मदद करता है। इसके लिए रोजाना रात में सोने से पहले 5 से 6 खजूर गाय के ताजे दूध में भिगो दें और फिर अगली सुबह इसे पीसकर शहद और इलायची पाउडर के साथ दूध में मिलाकर पिए।
• रात को सोने से पहले खजूर को दूध में मिलाकर पीना चाहिए। दूध में मिलाकर पीना बहुत ही फायदेमंद होता है।
खजूर के दूध के सेवन से होने वाले लाभ......
स्किन ग्लो करती है।
एनीमिया कन्ट्रोल करता है।
पुरुषों के लिए बहुत अच्छा और वीर्य बढ़ने में मदद करता है।
प्रेगनेंसी में बहुत फायदेमंद होता है।
👇👇👇
Note.....प्रेगनेंसी में खजूर या किसी भी चीज़ का सेवन करने से पहले डॉक्टर की सलाह जरूर लें।
Take Care And Stay Safe.
Please don't post link on comment box.
Thursday, 27 January 2022
Cough......Cause–Symptoms–Treatment
Cough......Cause–Symptoms– Home Remedies Treatment
पहले हम बात करते हैं खांसी क्यों आती हैं..... क्या कारण हैं बार बार खांसी आना, बात करते हुए खांसी आना, कुछ भी खाते–पीते हुए खांसी आना।
खांसी(Cough)...... खांसी एक प्रकार का रिएक्शन हैं, जो हमारे फेफड़े (lungs) में किसी बाहरी तत्व के आ जाने से होता है।
फेफड़े हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने का काम करते हैं।
जब फेफड़ों में धूल का कण या कोई बाहरी तत्व आ जाता हैं, तो हमारा शरीर फेफड़ों से तेज हवा का धक्का बाहर निकालता है, ताकि श्वसन मार्ग या फेफड़ों में फंसा हुआ कोई कण, सूक्ष्मजीव, रोगाणु आदि मुंह के रास्ते बाहर निकल जाए।
वैसे तो खांसी होना एक आम समस्या हैं, जिंदगी में खांसी का सामना सबको ही करना पड़ता हैं, और आप लोग करते भी होंगे।
कभी सीज़न चेंज होने पर या सर्दियों के मौसम में अधिकतर cough जैसी समस्या देखने को मिलती हैं।
Covid–19 ने इस आम समस्या खांसी (Cough) को एक गंभीर समस्या बना दिया है। Covid–19 ने इस आम समस्या को एक डर और चिंता की स्थिति बना दी थी।
खांसी के प्रकार.......Types of cough
Khasi (Cough) तीन प्रकार का होता हैं
1.... Acute Cough..... ये खांसी दो से तीन हफ्तों तक रहती हैं, और अपने आप ठीक हों जाती हैं।
2.....Subacute Cough...... ये खांसी तीन से आठ हफ्तों तक होती हैं।
3.....Cronic Cough...... ये खांसी आठ हफ्तों से ज्यादा समय तक रहती हैं। ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती हैं। इसलिए इसमें डॉक्टर सलाह जरूर लें।
Others.......
1....Dry Cough
2....Productive Cough
3.... Whopping Cough
4.... Nocturnal Cough
Cause Of Cough.......
1.....Viruses, Colds and the flu are the most common causes.
2.....Allergies
3.....Irritants.
4..... Asthma
5.....Acid reflux.
6.....COPD.
7.....Other causes
Symptoms......
•Fever
•Cold
•Chest Pain
•Body Pain
•Vomiting
•Sinus
•Sore throat
Home Remedies/ Treatment Of Cough
खांसी से बचाव या घरेलू उपचार .......
खांसते-छींकते समय मुंह व नाक को ढककर रखें 🤧
मास्क का उपयोग करें 😷
धूल-मिट्टी वाली जगह या बदलते मौसम में सावधानी बरतें।
गर्म चीजों का सेवन करें ।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं 🥗🍲
सूप पिएं 🍵 गले में आराम मिलता है
ठंडी चीजें से परहेज करें।
खांसी के घरेलू उपचार में शहद अदरक और काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घरेलू उपचारों में शहद और हल्दी बहुत लाभकारी होती हैं।
इसके अलावा, दालचीनी काली मिर्च और अदरक से बनी चाय खांसी में काफी आराम देती है।
आम खांसी के लिए कोई दवाई की जरूरत नहीं होती हैं, लेकिन खांसी ठीक ना होने पर डॉक्टर सलाह से एंटी-बैक्टीरियल या एंटी-वायरल दवाईयां लें सकते हैं।
ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टर सलाह जरूर लें।
पहले हम बात करते हैं खांसी क्यों आती हैं..... क्या कारण हैं बार बार खांसी आना, बात करते हुए खांसी आना, कुछ भी खाते–पीते हुए खांसी आना।
खांसी(Cough)...... खांसी एक प्रकार का रिएक्शन हैं, जो हमारे फेफड़े (lungs) में किसी बाहरी तत्व के आ जाने से होता है।
फेफड़े हमारे शरीर में ऑक्सीजन पहुंचने का काम करते हैं।
जब फेफड़ों में धूल का कण या कोई बाहरी तत्व आ जाता हैं, तो हमारा शरीर फेफड़ों से तेज हवा का धक्का बाहर निकालता है, ताकि श्वसन मार्ग या फेफड़ों में फंसा हुआ कोई कण, सूक्ष्मजीव, रोगाणु आदि मुंह के रास्ते बाहर निकल जाए।
वैसे तो खांसी होना एक आम समस्या हैं, जिंदगी में खांसी का सामना सबको ही करना पड़ता हैं, और आप लोग करते भी होंगे।
कभी सीज़न चेंज होने पर या सर्दियों के मौसम में अधिकतर cough जैसी समस्या देखने को मिलती हैं।
Covid–19 ने इस आम समस्या खांसी (Cough) को एक गंभीर समस्या बना दिया है। Covid–19 ने इस आम समस्या को एक डर और चिंता की स्थिति बना दी थी।
खांसी के प्रकार.......Types of cough
Khasi (Cough) तीन प्रकार का होता हैं
1.... Acute Cough..... ये खांसी दो से तीन हफ्तों तक रहती हैं, और अपने आप ठीक हों जाती हैं।
2.....Subacute Cough...... ये खांसी तीन से आठ हफ्तों तक होती हैं।
3.....Cronic Cough...... ये खांसी आठ हफ्तों से ज्यादा समय तक रहती हैं। ये किसी गंभीर बीमारी का संकेत भी हो सकती हैं। इसलिए इसमें डॉक्टर सलाह जरूर लें।
Others.......
1....Dry Cough
2....Productive Cough
3.... Whopping Cough
4.... Nocturnal Cough
Symptoms......
•Fever
•Cold
•Chest Pain
•Body Pain
•Vomiting
•Sinus
•Sore throat
Home Remedies/ Treatment Of Cough
खांसी से बचाव या घरेलू उपचार .......
खांसते-छींकते समय मुंह व नाक को ढककर रखें।
मास्क का उपयोग करें।
धूल-मिट्टी वाली जगह या बदलते मौसम में सावधानी बरतें।
स्मोकिंग न करें।
इम्यूनिटी बढ़ाने वाली चीजें खाएं।
ठंडी चीजें से परहेज करें।
खांसी के घरेलू उपचार में शहद अदरक और काला नमक का इस्तेमाल कर सकते हैं।
घरेलू उपचारों में शहद और हल्दी बहुत लाभकारी होती हैं।
इसके अलावा, दालचीनी काली मिर्च और अदरक से बनी चाय खांसी में काफी आराम देती है।
आम खांसी के लिए कोई दवाई की जरूरत नहीं होती हैं, लेकिन खांसी ठीक ना होने पर डॉक्टर सलाह से एंटी-बैक्टीरियल या एंटी-वायरल दवाईयां लें सकते हैं।
ज्यादा गंभीर होने पर डॉक्टर सलाह जरूर लें।
Take care and stay safe.
Please don't post link on comment box.
Tuesday, 25 January 2022
"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ"
"बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ"
हमारा भारत देश एक कृषि प्रधान और पुरुष प्रधान देश हैं।
पुरुष प्रधान देश होने के कारण सदियों से औरतों और लड़कियों पर अत्याचार होते आए हैं, और कन्या भ्रूण हत्या भी इसी पुरुष प्रधान देश की ही देन हैं।
क्या आप जानते हैं बेटियों की जनसंख्या कम होने का मुख्य कारण क्या हैं?????
जी हां आप सही हैं.…....भूर्ण हत्या, दहेज़ प्रथा
भूर्ण हत्या: बेटियों के जन्म–दर स्तर कम होने का एक मुख्य कारण भूर्ण हत्या हैं। लोग अल्ट्रासाउंड से पेट में पल रहे बच्चे का पता लगा लेते हैं और बेटी होने पर उसको पेट में ही मार दिया जाता हैं।
अब सरकार द्वारा इस प्रथा पर रोक लगा दी गई हैं। और ऐसा करने वाला दंड का अपराधी होता है । अगर डॉक्टर ऐसा काम करते मिले तो उनका लाइसेंस रद्द कर दिया जाता हैं और कड़ी कारवाही होती हैं।
दहेज प्रथा: बेटियों के जन्म दर का स्तर कम होने का दूसरा मुख्य कारण दहेज प्रथा है। वैसे देखा जाए तो भूर्ण हत्या का मुख्य कारण दहेज प्रथा है। जब लड़की की शादी होती हैं और लड़के वालों को मनचाहा दहेज़ नहीं मिलता तो वह लड़की पर अत्याचार करते हैं। कभी कभी लड़की खुद ही आत्महत्या कर लेती हैं ससुराल अत्याचार से।
लड़कियों को इतना सक्षम बनाना चाहिए जिससे उसे सही गलत का पता हो और गलत होने पर या किसी भी तरह का अत्याचार ससुराल अत्याचार पर वह अपने लिए आवाज़ उठा सकें।
लडकियों के लिए भारत सरकार द्वारा बहुत सी स्कीम भी चलाई गई है जिससे लडकियों को काफी मदद मिलती है।
जैसे की सुकन्या समृद्धि योजना, लाडली योजना आदि। और भी बहुत सी योजनाएं हैं, जिससे लडकियों को भरपूर लाभ मिलता है।
उनमें से ही सरकार द्वारा चलाई गई एक योजना
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ हैं। जो हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाई गई हैं।
आज हम बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना पर बात करेंगे।
हमारे देश के पुरुष प्रधान की सोच को सुधारने और कन्या भूर्ण हत्या को रोकने के लिए बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना की शुरुवात की गई।
इस योजना के तहत महिला और बाल विकास मंत्रालय, स्वास्थ्य परिवार कल्याण मंत्रालय, मानव संसाधन मंत्रालय शामिल हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य कन्या भूर्ण हत्या को रोकना, पुरुष और महिला लिंग अनुपात में संतुलन और महिलाओं को शिक्षित करना।
और सच में बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान ने देश की बेटियों की तकदीर ही बदल दी।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ जैसी और भी आभियान है, जो माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा चलाए जा रहे हैं।
लड़कियों के साथ शोषण का मुख्य कारण लड़कियों का अशिक्षित होना हैं। अगर हम शिक्षित हैं, तो हमें सही गलत का पता होगा, और हमारे साथ कुछ भी गलत नहीं होगा।
अगर लड़की शिक्षित होगी तो उसको बोझ नहीं समझा जाएगा, और ना ही कन्या भूर्ण हत्या होंगी। इसीलिए बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम शुरू किया गया जिससे ज्यादा से ज्यादा देश की बेटियां शिक्षित हों, और उनका विकास हों क्योंकि जब बेटियों का विकास होगा तभी देश का विकास होगा।
देश के हर इंसान का पूरा हक है की वह देश में चल रहे लड़के और लड़कियों के बीच में भेद भाव को रोके और कन्या भूर्ण हत्या पर विरोध करें।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ कार्यक्रम माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा 22 जनवरी 2015 पानीपत, हरियाणा से शुरू की गई। हरियाणा में इसलिए शुरू की गई थी क्योंकि वहां उस समय 1000 लड़कों पर सिर्फ 775 ही लड़कियां थीं।
शुरुवात में इस योजना को पूरे देश के 100 जिलों में शुरू किया गया। जहां का लिंगानुपात बहुत ज्यादा गड़बड़ा गया था। वहा पर इस योजना को प्रभावी ढंग से शुरू किया गया।
बिना महिलाओं के शिक्षित के बेटी पढ़ाओ बेटी बचाओ योजना सफल नहीं हो सकती हैं। ऐसा कोई काम नहीं जो महिलाएं नहीं कर सकती आज महिलाएं पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर काम कर रही हैं। देश की प्रधानमंत्री इन्दिरा गांधी जी से लेकर कल्पना चावला तक महिलाओं ने देश का नाम रोशन किया हैं।
बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश
बालिकाओं को शोषण से बचाना व उन्हें सही/गलत के बारे में अवगत कराना। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शिक्षा के माध्यम से लड़कियों को सामाजिक और वित्तीय रूप से स्वतंत्र बनाना है। इस योजना के माध्यम से लोगों को बताना उन्हें जागरूक करना की लड़के और लड़कियों में कोई भेद भाव नहीं है। बेटियों को भी बेटों की तरह समान अधिकार प्राप्त होने चाहिए।
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान केवल एक योजना नहीं हैं।
इस योजना का मुख्य उद्देश्य पुरुषों की सोच को बदलना और इस पुरुष प्रधान समाज को खत्म करना हैं।
इस योजना में सबसे पहले संपूर्ण भारत में पूर्ण गर्भाधान और प्रसव निदान तकनीक अधिनियम 1944 लागू किया गया।
इस अधिनियम में ऐसा कोई भी काम करता पकड़ा गया तो वह दंड का भागीदार होगा।
यदि कोई चिकित्सक भूर्ण लिंग परीक्षण करता पकड़ा गया या भूर्ण हत्या का दोषी पाया गया तो उस पर कड़ी कारवाही होगी
और लाइसेंस रद्द के साथ दंड का भागीदार होगा।
इसी के साथ अगर कोई भी व्यक्ति अपनी बहू–बेटी के भूर्ण लिंग परीक्षण करता पकड़ा गया तोदंड का भागीदार होगा।
साथ ही साथ ऐसे लोगों पर कानूनी कार्रवाई के आदेश भी दिए गए हैं।
अब हर क्लिनिक और हॉस्पिटल में साफ साफ लिखा होता है
भूर्ण लिंग की जांच करना कानूनी अपराध है। ऐसा करने वाला दंड का भागीदार होगा।
इन योजनाओं से इन प्रयासों से लोगों की सोच काफी हद तक बदली हैं और सकारात्मक परिणाम भी मिलें हैं।
कहते हैं लड़का और लड़की गाड़ी के दो पहिए होते हैं। जैसे गाड़ी का एक भी पहिया कम हो जाए तो गाड़ी नहीं चल सकती वैसे ही जिंदगी और देश की गाड़ी भी लड़के और लड़कियों दोनों के सहयोग से चलती हैं।
मिलती हूं अगले ब्लॉग में।
Thanku and take care
Please don't post link on comment box.
Monday, 24 January 2022
"Flaxseed" or "Alsi"
"Flaxseed" or "Alsi"
Flaxseed or Alsi is commonly used to improve digestive health or relieve constipation.
flaxseed is good and excellent source of soluble fibre.
Flaxseed is good sources of high–quality protein plant compare to soyabean.
Flaxseed are rich source of omega–3 essential fatty acid.
Flaxseed is essential for a balanced and healthy body and mindset. Everyone should include flaxseed supplements in their diet.
Flax seeds have many benefits for those who include them in their diet as they can help reduce your risk of cancer, heart disease, arthritis.
Health Benefits Of Flaxseeds.....
High in Fiber, but Low in Carbs: flax seeds are high in both soluble and insoluble fibre which can support colon detoxification, fat loss and reduce sugar cravings.
Helps in Weight loss: flaxseeds are full of healthy fats and fibre, it will help you feel satisfied longer so you will eat fewer calories overall which may lead to weight loss .It reduce inflammation.
Improves digestion: The high amounts of fibre aid the digestive process by improving the absorption of nutrients, and also keep the stomach full for longer.
Encourages healthy bowel movement: A healthy, proper bowel movement prevents skin diseases and encourages newer healthier skin cells.
Flaxseeds Improve Brain Health: Flaxseed is rich in omega-3 fatty acids, alpha-linolenic acid (ALA), which has been strongly linked to brain health.
Keeps skin healthy: The omega-3 fatty acids in flax seeds minimise skin rashes, irritation and redness, and help wounds heal faster.
Stops hair breakage: Eating flax seeds makes your hair elastic and strong, and prevents hair breakage.
Lowering cholesterol and improving heart health: The fibre, phytosterols, and omega-3 content of flax seed may help boost heart health.
Some other benefits are......
• Great source of omega 3
• Great source of fiber
• Antioxidant rich
• Healthy Heart
• Lower Blood pressure
• Healthy Joints
• Healthy hair
• Smoother skin
• Weight Control
• Anti-aging
• Richest source of lignans
• Healthy hormone balance
• Anti-inflammatory
• Immune boosting
Thanks for read
Please don't post link on comment box.
Wednesday, 19 January 2022
Rishikesh
मेरा ऋषिकेश का सफ़र.…......
बहुत समय बाद घूमने का मौका मिला, या यू कह लीजिए लॉकडाउन के बाद अब 2021 में। लेकिन फिर भी कोरोना का डर अभी भी हैं। बहुत टाइम बाद हम घूमने जा रहे थे तो एक्साइटमेंट भी उतनी ही थीं। खासकर मेरे फादर इन लॉ को क्योंकि उनका बचपन ऋषिकेश में ही बीता हैं।
तो चलिए ऋषिकेश घूमते हैं.......
हमारा सफर 29 oct 2021 Subha 7 बजे दिल्ली से ऋषिकेश का सफर शुरू हुआ। 11 बजे हम अपने होम टाउन पहुंच गए।1 बजे हमने वहां से अपना सफर फिर जारी किया। लगभग 6 बजे हम ऋषिकेश पहुंच गए।
वहा हिल्स होपर्स होटल में स्टे किया। ऋषिकेश पहोचते ही मन और आत्मा को शांति और बहुत सकून मिला शायद हवा में कुछ ऐसी बात थी। खेर पूरे दिन के थके हुए थे और रात भी काफी हों गई थी तो होटल पहुंच कर डिनर करके रेस्ट किया।
अगले दिन वो सुबह का नज़ारा बहुत ही उत्तम और सुंदर था एक तरफ पहाड़ों के बीच में से उगता सूरज.....
सुबह होते ही आपको कंही पर भी चाय के ठेले मिल जाएंगे। ठंडी–ठंडी हवा और गरम गरम चाय आप जहां भी नज़र घुमाएंगे तो नदी किनारे आपको योग करते हुए लोग ,टहलते हुए ऋषिमुनि, विदेशी पर्यटक नजर आ जाएंगे।
हम होटल से पैदल ही घूमने निकल गए। क्योंकि मज़ा तो पैदल घूमने में ही हैं।
नदी, वादियां, पेड़–पौधे खूबसूरत मंदिर–मंदिर मे बजती घंटी
नदियों और झरनों की आवाज़ ऐसा लगता हैं जैसे वो हमसे कुछ कहना चाहती हों। सुना ही था पर देख भी लिया। ऋषिकेश को योग की राजधानी कहा जाता हैं। गंगा जमुना सरस्वती का मिलन ऋषिकेश में ही होता है।
ऋषिकेश एक देवभूमि हैं जहां मैं ही नहीं हर कोई बार - बार जाना चाहेगा।
ऋषिकेश आध्यात्मिक योग और ध्यान की वैश्विक राजधानी है। यहाँ का अलौकिक वातावरण और माँ गंगा का विशाल स्वरूप मंत्र मुग्ध कर देता है।
हम अपने होटल से घूमते घामते लक्ष्मण झूला पहुंचे। ठंडी ठंडी हवा के साथ धूप की किरणें बहुत अच्छी लग रही थीं। वह मछलियों के लिए आटे की गोलियां भी मिल रही थी। हमनें मछलियों को आटे की गोलियां भी खिलाई, बहुतअच्छा लगा। लक्ष्मण झूले के बाद राम झूला घूमने गए।
राम झूले के बाद हम परमार्थ निकेतन आश्रम गए । परमार्थ निकेतन आश्रम राम झूले से करीब 500 मीटर दाहिने तरफ परता हैं । परमार्थ निकेतन आश्रम शांत और भीड़भाड़ से दूर है। परमार्थ निकेतन आश्रम रुकने के लिए बहुत ही अच्छा स्थान हैं।
ऋषिकेश में और भी बहुत से आश्रम हैं,पर इनमें से
बीटल्स आश्रम बहुत ही लोकप्रिय है। बीटल्स आश्रम, जिसे चौरासी कुटिया भी कहा जाता है। यह एक आश्रम है ,यह ऋषिकेश के मुनि की रेती जगह में पड़ता है। 1960 और 1970 के दशक के दौरान इंटरनेशनल एकेडमी ऑफ मेडिटेशन के रूप में यह महर्षि महेश योगी के छात्रों के लिए प्रशिक्षण केंद्र था। जिन्होंने ट्रांसेंडेंटल मेडिटेशन तकनीक विकसित की। आश्रम ने फरवरी और अप्रैल 1968 के बीच अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ध्यान आकर्षित किया जब अंग्रेजी रॉक बैंड द बीटल्स ने डोनोवन, मिया फैरो और माइक लव जैसी हस्तियों के साथ वहां ध्यान का अध्ययन किया।
यंहा उन्होंने अपने स्वयं के शीर्षक वाले डबल एल्बम के लिए अधिकांश गीतों की रचना की, जिसे "व्हाइट एल्बम" के रूप में भी जाना जाता है।
शाम को त्रिवेणी घाट की गंगा आरती सबसे प्रसिद्ध हैं। दूर दूर से पर्यटक गंगा आरती में शामिल होते हैं। ऋषिकेश में गंगा घाट का नाम त्रिवेणी घाट इसलिए पड़ा क्योंकि यहां पर तीन पवित्र नदियों गंगा, यमुना, सरस्वती का संगम होता है।
गंगा आरती से एक घंटा पहले बहुत सुंदर कर्णप्रिय भजनों का कार्यक्रम होता है तत्पश्चात 10 -15 चौकी लगाकर पुजारी लोग भव्य तरीके से गंगा जी की आरती करते हैं बहुत ही मनोरम दृश्य होता है।
ऋषिकेश के कुछ प्रसिद्ध स्थान.........
८४ कुटिया, लक्ष्मण झूला, राम झूला, स्वर्गाश्रम, त्रिवेणी घाट की आरती, स्वर्गाश्रम, गीता भवन, परमार्थ निकेतन आश्रम, नीम करौली हनुमान मन्दिर, माता विंध्यवासिनी मंदिर, राफ्टिंग शिवपुरी, नीर गड्ड वाटर फॉल, नीलकंठ महादेव मंदिर।
अगले दिन सुबह हम नीलकंठ महादेव मंदिर के लिए निकल गए। नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश से 30 km. की दूरी पर है। गढ़वाल, उत्तरांचल में हिमालय पर्वतों के तल में बसा ऋषिकेश में नीलकंठ महादेव मंदिर प्रमुख पर्यटन स्थल है। नीलकंठ महादेव मंदिर ऋषिकेश के सबसे पूज्य मंदिरों में से एक है। कहते हैं यही पर भगवान शिव ने इसी स्थान पर समुद्र मंथन से निकला विष ग्रहण किया गया था।
ऋषियों की धरती ऋषिकेश जो अपने तप अध्यात्म के लिए जानी जाती हैं।
Please don't post link on comment box.
Thursday, 13 January 2022
"Best dry fruits in winter season" Winter Season Part 2
"Best dry fruits in winter season"
Winter Season Part 2
Best dry fruits in winter season
Dry fruits are one of the best food in winter season.
These dry fruits are good and best in winter season.dry fruits are good sources of vitamin, minerals, iron, copper, fatty acid and rich in antioxidants. These dry fruits are good for your skin and hair and good for your health. Immunity also strong if you take. You should take dry fruits in winter season.
Some dry fruits are……
Dates
Almond
Cashews
Walnuts
Apricot
Pistachios
Raisins
Benefits of eating Dates regularly..
Helps in healing up the overall health issues faced by digestive tract.
It also helps in providing one with many bone-strengthening minerals.
Works really well for being a blood builder.
It can be used as an natural energy booster.
Relieves one from allergies.
Helps in preventing one from various types of cancers.
Helpful in maintaining the healthy weight in a person.
Supports healthier nervous system of a person.
Helps in reducing the risk of stroke.
Perfect remedy to treat gastric ulcers.
Benefits of Almond........
Natural, unsalted almonds are a tasty and nutritious snack with plenty of health benefits.
It is a good source of monounsaturated fats, fiber, protein and nutrients like vitamin E, manganese, magnesium.
It is a good source of antioxidants that protects against oxidative stress which helps in reducing inflammation, aging and diseases.
Vitamin E in it helps in lowering risk of heart disease and Alzheimer’s disease.
Magnesium in it may help control blood sugar.
It helps in lowering LDL or bad cholesterol, reducing risk of heart disease.
It is high in protein and fiber which provides satiety or feeling of fullness and prevents overeating.
According to a recent American research........
Almonds should be eaten in a daily routine. Lack of sodium in almonds is also beneficial for high blood pressure patients. Vitamin E, Calcium, Phosphorus, Iron and Magnesium found in almonds provide minerals to the human body as required. Almonds are very beneficial for stomach ailments, cough, diabetes and heart ailments.
Benefits of cashews...…...
Helps in improving vitality.
Helps in improving blood volume.
It is a heart friendly fruit that keeps the heart healthy.
Contains a lot of healthy minerals.
Provide a long lasting energy to the body.
Contains large amount of selenium.
Good for teeth and gums.
Helps in protecting eyes and keep them healthy.
Helps in assisting metabolism.
It is a rich source of protein.
Benefits of Walnuts.........
Improve bone health.
Prevents heart diseases.
Reduces the risk of diabetes.
Improves metabolism function of the body.
Prevents growth of cancer cells.
Benefits of apricot.........
It is beneficial for Eyes.
It treats Constipation.
It treats Fever.
It is a rich source of antioxidants.
It reduces the Risk of Heart Disease.
It prevents Anemia.
It prevents Cancer.
It helps to Maintain Electrolyte Balance.
It is beneficial during Pregnancy.
It contains High Fiber Content.
Benefits of pastachios........
Improves Hemoglobin level in the body.
They are loaded with Nutrients.
Pistachios are very high in Antioxidants.
They are low in calories, yet very high in protein.
Also helps in lowering Blood sugar level.
Benefits of Raisins......
Helps in Digestion
Reduces Acidity
Helps against Anaemia
Helps to prevent cancer
Helps in treating infections
Helps in reducing sexual weakness
Good for the eye
Good for mouth and dental care
Helps in weight management
Good for the bones.
Friday, 31 December 2021
नया साल का नया सफर...Happy New Year🎊🎉
नया साल का नया सफर
धीरें धीरें करके सभी त्योहार आकर खुशियाँ देकर चलें गए। इन सबको पीछे छोड़ कर जल्द ही एक नए सफर की शुरुआत करने के लिए आप और हम सबके दिलों पर दस्तक देनें के लिए नया साल भी आने वाला है ,और हमारा और आपका नया सफर भी शुरु होने वाला है। हम सब इस नए साल पर कुछ-ना-कुछ नया करने की भी सोचते हैं।
सब अपनी कुछ-न-कुछ-कुछ पुरानी आदतों बातों को भूल कर एक नए सफर की शुरुआत करते हैं।
नए साल के आगमन का स्वागत बहुत धूम धाम से होता है। साल को विदा भी हस्ते मुस्कुराते किया जाता हैं।
"कभी हस्ती हैं तो कभी रुलाती हैं, ये ज़िन्दगी भी ना जाने कितने रंग दिखाती हैं।"
वो कहते हैं न -" शामें कटती नहीं और साल गुजर जाते हैं ", देखते ही देखते , कैसे एक साल गुजर गया पता ही नहीं चला । मुझे कुछ इडिया भी नहीं था कि में ब्लॉग लिखुंगी, मैनें ब्लॉग लिखना शुरू किया और नहीं जानती की ब्लॉग को छोड़ कर कुछ और भी लिखूगी । आने वाले नए साल में कुछ नया करने की कोशिश भी करुगी। सही कहते हैं....ये जिंदगी हैं साहब.....कब कौन सा रंग दिखाते कोई नहीं जानता ।
2021 को अलविदा कहने सूरज अपने सफर पर निकल पड़ा हैं, और 2022 को सलामी देनें फिर यही सूरज कल भी आएगा ।
आइए थोड़ा 2021 की तरफ़ चलते हैं..…....
2021 कुछ लोगों के लिए अच्छा रहा होगा तो कुछ के लिए बुरा
2021 में बहुत लोगों ने अपनों को खोया हैं। इस कोरोना ने ना जानें कितने घर बरबाद किए हैं। कितने बच्चें ने अपनें माता पिता को खो दिया हैं। तीज त्यौहार ने भी कोरोना की जगह ले ली। 2021 किसी के लिए आंसू और किसी के लिए खुशियां लाया।
कुछ गलतियां हमारी भी हैं। ये तो कोरोना वायरस हैं।
हम तो नॉर्मल रूल्स, ट्रैफिक रूल्स तक फॉलो नहीं करते। फिर सरकार द्वारा बनाए गए कोरोना वायरस के रूल्स को क्यों फॉलो करेगें। मास्क, सेनिटाइजर का यूज लोगो की हैबिट नहीं जबरदस्ती बन गया था। लोग मास्क लगाना पसंद नहीं करते जो लगाते हैं वो ठीक से नहीं लगाते हैं।
मैं अभी भी मार्केट आते जाते देखती हूं कोई भी मास्क लगाना नहीं चाहता। अभी भी 35 % लोग ही ठीक से मास्क लगाए दिखते हैं। इधर उधर गन्दगी फैलाना, थूकना सब चल रहा है।
आप कोरोना वायरस को कम नहीं दुबारा से बुला रहे हैं।
आप खुद ही देख लीजिए हमारी अपनी गलतियों की वजह से कोरोना फिर से ओमीक्रोन का रूप लेकर दुबारा वापस आ गया है।
अगर आप चाहते हैं की 2021 जैसा सफ़र 2022 जैसा ना हो
तो ख़ुद से और आने वाले नए साल से वादा करें की इस कोरोना को जड़ से फेंक देंगे। और ये तभी होगा जब सब मास्क और सेनिटाइजर का यूज करेंगे। साफ सफाई का ध्यान रखेंगे।
2021 में मेरा अपना सफ़र..........
2021 में मेरा सफर भी कुछ खास नहीं रहा। ठीक ही रहा है, बस हमेशा एक डर ही बना रहा ।
June 2021 में मैंने ब्लॉग्स लिखना शुरू किया । मेरे ब्लॉग्स आप सभी के लिए कितने फ़ायदेमंद रहें या नहीं रहें मुझे नहीं पता। लेकिन आने वाले साल में मैं कोशिश करूगीं की में आपके लिए अच्छे, फायदेमंद और मनोरंजन ब्लॉग्स लिखूँ ।
कैसी हो नए साल कि तैयारी.........
आज बहुत लोग एक दूसरे के साथ आने वाले नए साल का सेलिब्रेट 🎉🎉🥳🥳 करेंगे। कोई फैमिली👪 के साथ कोई फ्रेंड्स👭👬के साथ कुछ लव बुर्ड्स 😍 भी होंगें ।
सब एक दूसरे को अच्छे अच्छे गिफ्ट्स 🎁 भी देंगे ।
आप कुछ भी गिफ्ट्स दें..... रोमांटिक डेट, मेहंगे गिफ्ट्स, पार्टी या जो भी आपका मन हो.......
अपने पार्टनर को जो भी गिफ्ट्स दे रहें हैं दें, आपने अपने पार्टनर के साथ सेलिब्रेशन की जो भी प्लानिंग की हैं, करें लेकिन उनसे एक प्रोमिस जरूर करें की आने वाले नये साल में प्यार और दुगना होगा , विश्वास होगा, प्यार भरा साथ और मजबूत होगा ।
आप अपने पैरेंट्स को जो भी मेहगें गिफ्ट्स दें रहें हैं वो भी दें लेकिन उसने एक प्रोमिस जरूर करें की उनके बच्चें उनका साथ कभी नहीं छोड़ेगें ।
आप सभी ने नए साल की बहुत सी प्लानिंग की हुई होंगी। कॉमेंट करके मुझे जरुर बतायें.....
नए साल की प्लानिंग को देखते हुए मेरी कुछ टिप्स......
........ आप अपनी फैमिली के साथ सेलिब्रेट करें, फैमिली के साथ बिताया हुआ टाइम वापस नहीं आएगा और एक यादगार लम्हा रहेगा
........ आप अपने पट्नेर को डेट पर ले जा सकते हैं, पर वायरस के बढ़ते आप सब घर पर ही सेलिब्रेशन करें।
........ आप अपने पट्नेर को अच्छा गिफ्ट्स दे सकते हैं ।
........ आप अच्छा सा डिनर प्लान कर सकते हैं
आप जिसके भी साथ सेलिब्रेट कर रहें हैं सेलिब्रेट ऐसे करें जो उनको हमेशा याद रहें ।
अंत में आप सभी को नए साल 2022 की हार्दिक शुभकामनाएं। आशा है नया साल आप सभी के लिए नई उमीदें लेकर आए । नए साल पर आप सभी के नए सफर की शुरुआत अच्छे से हों।
"Stay Safe Stay Home"
"Happy New Year To All Of You"
Sunday, 26 December 2021
Christmas Day 🎄🎄
Chritsmas Day
25 दिसंबर को हर साल क्रिसमस का त्योहार मनाया जाता है। इसे बड़ा दिन भी कहते हैं। इस दिन ईसा मसीह का जन्म हुआ था। ईसा मसीह क्रिश्चियन समुदाय के भगवान हैं।
ईसा मसीह ने सबको प्रेम का पाठ पढ़ाया हैं। 25 दिसंबर का दिन बहुत धूम धाम से मनाते हैं। ये पर्व 12 दिन तक चलता हैं। पूरे विश्व में ये पर्व बहुत अच्छे से मनाते हैं। बहुत अच्छे से हर शहर हर दुकानों को सजाया जाता हैं।
इस पर्व को मानने का एक मुख्य उद्देश्य सबको प्यार का संदेश देना है।
12दिनों के इस फेस्टिवल को क्रिट्समैस नाइट कहते हैं। ये 6 जनवरी तक चलता हैं। घर को अच्छे से सजाते हैं।
क्रिस्टमैस ट्री 🎄🎄 को डेकोरेट करते हैं। केक🎂🎂 पेस्ट्री🍰🍰 बनाकर ईसा मसीह का बर्थडे सेलीब्रेट करते हैं।
इस दिन सभी एक दूसरे के घर जाते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट्स देते हैं। इस दिन बच्चे सांता 🎅 से विश मांगते हैं और उनको विश्वास भी होता हैं की सांता🎅 उनकी विश जरूर पूरी करेगें।
अब बात आती हैं क्रिट्समैस क्यों मनाते हैं.......
इस दिन ईसा मसीह यीशु का जन्म हुआ था। ईसा मसीह के जन्म दिवस को ही क्रिट्समस के रूप में मनाया जाता हैं।
क्रिसमस का दिन जीजस क्रिस्ट का जन्म दिवस माना जाता हैं। बहुत सी कहानियां भी है और बहुत से तथ्य भी हैं उन्हीं तथ्य के अनुसार कहा जाता हैं... इनके जन्म के समय गॉड ने मनुष्य को संकेत दिए थे कि उनकी रक्षा और उन्हें ज्ञान देने के लिए ईश्वर का एक अंश मसीहा के रूप में आप सभी के बीच जन्म लेने वाला हैं।
जीजस क्रिस्ट जिनको हम ईसा मसीह यीशु के नाम से भी जानते हैं आइए इनके बारे में और बात करते हैं......
ईसा मसीह की माँ का नाम मरियम मेरी और पिता का नाम जोसेफ था । जब इनका जन्म होने वाला था। तब इनके माता पिता की शादी नहीं हुई थी, इनके पिता एक कारपेंटर थे। इनके जन्म के समय गॉड ने इनके माता पिता को ईसा मसीह के दिव्य होने का संदेशा एक परी के जरिये भिजवाया था और बहुत से ज्ञानी महात्मा लोगो को भी इस बात का पता था, कि ईश्वर का अंश जन्म लेने वाला हैं। इनके जन्म के समय इनके माता पिता एक जंगली इलाके में फंस गये थे, वही कई जानवरों के बीच जीजस का जन्म हुआ था, जिसे देखने कई महान बुद्धिमान लोग आये थे । कहा जाता हैं वह दिन क्रिसमस का दिन था।
इनके बारे में और भी बहुत सी कहानियां और तथ्य हैं।
आइए अब बात करते हैं क्रिसमस ट्री की🎄क्रिसमस ट्री🎄 क्यों सजाते हैं......
क्रिसमैस डे पर सबसे ज्यादा महत्व क्रिट्समैस ट्री का हैं। क्रिट्समैस ट्री सजाने के ऊपर बहुत सी कहानियां भी हैं।
कहा जाता हैं कि जब जीजस का जन्म हुआ था तो सभी देवताओं ने सदाबहार वन सजाए थे। तभी से ही क्रिट्समैस डे पर क्रिट्समैस ट्री सजाने की प्रथा हैं। क्रिसमस ट्री 🎄 के ऊपर भी बहुत सी कहानियां और तथ्य हैं.....कहा जाता हैं कि क्रिट्समैस डे पर सदाबहार वन को सजाने की प्रथा जर्मन से शुरू हुई।
अब बात आती हैं क्रिसमस डे कैसे मनाते हैं......
जैसा कि मैं आपको पहले भी बता चुकी हूं। क्रिट्समस डे पर
घर को अच्छे से डेकोरेट🎈🎈 करते हैं। क्रिसमस ट्री 🎄 सजाते हैं।
केक 🎂🎂 पेस्ट्री 🍰🍰 बनाकर सबके साथ ईसा मसीह का जन्म दिन क्रिट्समस डे सेलिब्रेट करते हैं। एक दूसरे के घर जाते हैं। एक दूसरे को गिफ्ट🎁🎁 देते हैं। इस दिन बच्चे सांता 🎅 से विश मांगते हैं और उनको विश्वास भी होता हैं की सांता🎅 उनकी विश जरूर पूरी करेगें।
मेरी भी एक विश है सांता 🎅 से जल्दी सब ठीक कर दीजिए । और कोरोना को जल्दी भागा दीजिए। सब खुश रहें हैपी रहें सबको ब्लैसिंग दें।
Thankuuuu my santa 🎅😊
Jingle bells, jingle bells,
Jingle all the way.
Oh what fun it is to ride
In a one-horse open sleigh, hey!
Jingle bells, jingle bells,
Jingle all the way.
Merry Christmas 🎄 To All My Friends & Family🥳🎉🎁🎄🎈🎂🍰
-
साल का एक और नया सफर साल आता है, जाता है। तारीख बदलती है, वक्त बदलता है। पर अपनो का साथ प्यार, रिश्ता बदलते साल के साथ और मज़बू...
-
नारी शिक्षा का महत्व आज की नारी घर की चार दिवारी में रहना पसंद नही करती। बाहर निकालकर कुछ करना चाहती हैं। अपनी पहचान बनाना चा...
-
"Monson" सोचा आज मानसून सेलिब्रेट क्या जाए। मानसून चल रहा हैं, क्यों ना आज मानसून पर लिखा जाए। ...